कई मामलों में वांछित और इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस का सामना कर रहे गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को रविवार को फिलीपीन से भारत प्रत्यर्पित कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यह जानकारी दी। संघीय एजेंसी ने बताया कि हरियाणा पुलिस को पानीपत में दर्ज आपराधिक साजिश और हत्या के एक मामले में जोगिंदर ग्योंग की तलाश थी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि यहां भी पुलिस को उसकी तलाश थी। संघीय एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 25 अक्टूबर, 2024 को इंटरपोल से जोगिंदर ग्योंग के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी करवाया था, जिसे वांछित अपराधी का पता लगाने के लिए वैश्विक स्तर पर सभी कानून लागू करने वाली एजेंसियों को भेजा गया था।
Trending
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत
- राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराई, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 26 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026

