Author: admin

इंदौर। हार्दिक पांड्या ने बाएं हाथ के स्पिनर परवेज सुल्तान के एक ओवर में 28 रन और पांच छक्के जड़कर अपनी शानदार बल्लेबाजी फॉर्म जारी रखी जिससे बड़ौदा ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में त्रिपुरा को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। महज 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने हार्दिक के 23 गेंद में 47 रन की मदद से सिर्फ 11.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया। इससे पहले उनके बड़े भाई कृणाल पांड्या ने नई गेंद से 22 रन देकर दो विकेट झटके। मैदान में बैठे दर्शकों का हार्दिक…

Read More

मुंबई। बम्बई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने मादक पदार्थ की तस्करी मामले में गिरफ्तार एक गर्भवती महिला को यह कहते हुए छह महीने की अस्थायी जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है कि जेल के माहौल में बच्चे को जन्म देने से मां और बच्चे दोनों पर असर पड़ेगा न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी-फाल्के ने 27 नवंबर को पारित आदेश में कहा कि एक कैदी भी सम्मान का हकदार है और जेल में बच्चे को जन्म देने के (कई) परिणाम हो सकते हैं। अदालत ने सुरभि सोनी नामक महिला को छह महीने के लिए अस्थायी जमानत पर रिहा करने का…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। गोंदिया जिले में शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पलट जाने से कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की…

Read More

नई दिल्ली, नवंबर 29 2024: राजधानी के भारत मंडपम में 06 दिसम्बर से पूर्वोत्तर राज्यों के तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में अष्टलक्ष्मी महोत्सव की जानकारी दी। “अष्टलक्ष्मी” की अवधारणा से प्रेरित यह उत्सव पूर्वोत्तर के आठ राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, और त्रिपुरा—की समृद्धि और विविधता को उजागर करेगा। महोत्सव का उद्देश्य इन राज्यों की कला, शिल्प, वस्त्र, भौगोलिक संकेत (GI) उत्पादों और उद्यमशीलता प्रतिभा को प्रदर्शित करना है। यह मंच कारीगरों, उद्यमियों,…

Read More

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने देश में फिर से मतपत्रों के जरिये मतदान कराने की पुरानी व्यवस्था शुरू करने संबंधी याचिका मंगलवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि जब लोग हारते हैं तभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोप सामने आते हैं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने टिप्पणी की, ‘‘होता यह है कि जब आप चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं होती। जब आप चुनाव हार जाते हैं तो ईवीएम से छेड़छाड़ हो जाती है।’’याचिका में मतपत्र से मतदान कराए जाने के अलावा कई अन्य दिशानिर्देश दिए जाने का…

Read More

नई दिल्ली।  तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘पुष्पा 2’ पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अर्जुन, 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल में मजदूर से चंदन तस्कर बने पुष्पा राज के किरदार में वापसी के लिए तैयार हैं। ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अर्जुन ने मंगलवार रात ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पुष्पा का आखिरी दिन,…

Read More

रोम। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में 100 गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। अर्लिंग हॉलैंड ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और चैंपियंस लीग में 100 गोल करने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने मैनचेस्टर सिटी की तरफ से फेयेनोर्ड के खिलाफ दो गोल किए और इस प्रतियोगिता में अपनी कुल गोल की संख्या 46 पर पहुंचाई। हॉलैंड के इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद मैनचेस्टर सिटी ने फेयेनोर्ड के खिलाफ यह मैच…

Read More

उन्नाव, उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर में योनेक्स सीनियर 47 इंटर स्टेट इंटर जोन व जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ईस्ट जोन की टीम के साथ जिले के खिलाड़ी ने भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में कर्नाटक को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बता दें कि फाइनल मैच दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया। जिसमें दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को हराया। प्रदेश की सिल्वर मेडलिस्ट टीम को मुख्यमंत्री नगद पुरस्कार देंगे। प्रदेश की टीम में जिले के अर्चित सिन्हा सहित अन्य खिलाड़ी रहे। प्रदेश की टीम ने बरसों…

Read More