उन्नाव, उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर में योनेक्स सीनियर 47 इंटर स्टेट इंटर जोन व जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ईस्ट जोन की टीम के साथ जिले के खिलाड़ी ने भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में कर्नाटक को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बता दें कि फाइनल मैच दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया। जिसमें दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को हराया। प्रदेश की सिल्वर मेडलिस्ट टीम को मुख्यमंत्री नगद पुरस्कार देंगे। प्रदेश की टीम में जिले के अर्चित सिन्हा सहित अन्य खिलाड़ी रहे। प्रदेश की टीम ने बरसों बाद रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि पाई है। उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास, अध्यक्ष नवनीत सहगल, सुधर्मा सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल

