Author: admin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गए और तीन अन्य जवान घायल हैं। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा है कि नायब सूबेदार राकेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। सूबेदार राकेश भारत रिज किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में शुरू किए गए संयुक्त सीआई ऑपरेशन का हिस्सा थे। इससे पहले सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी घायल हो गए थे।

Read More

मुंबई। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए सोमवार को यहां कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘भारतीय टीम में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपनी भूमिका…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 170 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार 158 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर,टाइगर श्रॉफ,अक्षय कुमार,रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है। सिंघम…

Read More

मुंबई। बड़ी हिट फिल्में करियर को फिर से ऊंचाई पर ले आने का एक रास्ता होती हैं और अभिनेता अर्जुन कपूर को उम्मीद है कि यही चीज रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अभिनय करने से उनके करियर के साथ होगी, जिसे वह अपनी नयी शुरुआत मानते हैं। अर्जुन कपूर ने कहा, मैं खुश हूं कि लोग मेरे काम को पसंद कर रहे हैं… अब यह एक नयी शुरुआत है। इसे आप पुनर्जन्म या जो भी कहें, मुझे लगता है कि अब यह फिर से शुरू हुआ है। फिल्म में ‘डेंजर लंका’ की भूमिका निभा रहे कपूर ने कहा कि…

Read More

लुसाने (स्विट्जरलैंड)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिग्गज पीआर श्रीजेश ने वर्ष 2024 के लिए क्रमशः एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) और गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) हासिल किया है। हरमनप्रीत और श्रीजेश दोनों को कल रात ओमान में 49वीं एफआईएच कांग्रेस के दौरान यह सम्मान मिला। हरमनप्रीत ने शीर्ष पुरस्कार हासिल करने के लिए नीदरलैंड के जोएप डी मोल और थियरी ब्रिंकमैन, जर्मनी के हेंस मुलर और इंग्लैंड के जैक वालेस को पीछे छोड़ा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक10 गोल किए थे। उन्होंने क्वार्टर…

Read More

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश प्रताप सिंह राम भक्तों के साथ 11 नवंबर से अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू करेंगे। यह पदयात्रा 108 किलोमीटर लंबी होगी। राकेश प्रताप सिंह तीसरी बार गौरीगंज से सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे। राकेश प्रताप सिंह की पदयात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर को विधायक अपने साथियों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। सिंह ने कहा कि 11 नवंबर को मुसाफिरखाना, 12 नवंबर को मिल्कीपुर और 13 नवंबर को अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में यात्रा रुकेगी और 14 नवंबर को…

Read More

नयी दिल्ली, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के लक्ष्यों लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे, दक्षता में सुधार और सतत विकास को बढ़ावा देने के अनुरूप केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने सीमा शुल्क कार्गो सेवा प्रदाताओं (सीसीएसपी) के लिए कई छूट की शुरुआत की है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि क्रमश: गुरुवार को जारी अधिसूचना और शुक्रवार को जारी परिपत्र संख्या संख्या 75/2024-सीमा शुल्क (एनटी) 07 नवंबर-2024 और परिपत्र संख्या 22/2024-सीमा शुल्क 08 नवंबर-2024 के अंतर्गत भंडारण वस्तुओं के बीमा के लिए दिनों की संख्या आधी कर दी गयी है। सीमा शुल्क…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को विश्वसनीयता, उत्कृष्टता और बेहतरीन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता वाला भारतीय उद्यमशीलता की बेहतरीन परंपराओं का प्रतीक बताया। रतन टाटा का पिछले महीने आज ही के दिन निधन हो गया था। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने लिखा कि उनकी कमी न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में महसूस की जा रही है।

Read More

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोमती रिवर फ्रंट पार्क में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन किया। यह महोत्सव नेशनल बुक ट्रस्ट और लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है, जो 9 से 17 नवंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर बच्चों से पाठ्यक्रम के साथ-साथ रचनात्मक और ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर्फ पाठ्यक्रम की किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि अच्छी किताबें पढ़ें और उनसे अच्छी बातें सीखें। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से मेले में एक-एक पुस्तक खरीदने का अनुरोध किया, ताकि उनमें…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) ने 24 कैरेट की स्वर्ण भस्म बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 1.36 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक बैग में रखे अंतर्वस्त्र में स्वर्ण भस्म छिपाकर रखा हुआ था और बृहस्पतिवार को इसे बरामद किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘कर्मचारी और उसके बैग की तलाशी लेने पर अधिकारियों को अंतर्वस्त्र में छिपा कर रखा गया एक पैकेट बरामद हुआ जिसमें मोम…

Read More