Author: admin
लखनऊ, धनतेरस की खरीदारी के लिए राजधानी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से कारोबार खिल गया। शुभ मुहूर्त के समय ग्राहकों ने दिल खोलकर खरीदारी की। सराफा, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, वाहन, कपड़ा, मोबाइल, सजावट के सामान, प्रापर्टी समेत सभी बाजारों में 2,380 करोड़ का व्यापार हुआ। सबसे ज्यादा 500 करोड़ का कारोबार प्रापर्टी का हुआ। 250-250 करोड़ का इलेक्ट्रानिक्स व आटोमोबाइल और 25 करोड़ का चूरा, गट्टा खील बिका। अमीनाबाद, नजीराबाद, हजरतगंज, चौक, रकाबगंज, यहियागंज, गोमतीनगर, अलीगंज, पत्रकारपुरम, आलमबाग, नाका हिंडोला, गणेशगंज समेत सभी बाजारों में रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। यहियागंज बर्तन बाजार में बर्तनों की…
लखनऊ, हनुमान कप के लिए राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 5 नवंबर से गोमती नगर के विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मो.शाहिद हॉकी स्टेडियम खेली जायेगी। वीर शिवाजी हॉकी एकेडमी की देखरेख में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रधर्म संस्थान के निदेशक मनोज कांत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य शहरी विकास एजेंसी के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पाठक करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी इं. अवनीश सिंह और खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह मौजूद रहेंगे।
जयपुर। राजस्थान में बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचपदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार मिनी बस सड़क पर खड़ी बस में घुस गयी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 10 से अधिक यात्री घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि बालोतरा से एक निजी बस जोधपुर जा रही थी। कुड़ी से करीब आधा किलोमीटर दूर बस सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान पीछे से आई एक मिनी बस के चालक ने लापरवाही से चलते हुये खड़ी बस के पीछे टक्कर मार दी। हादसे में मिनी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में मिनी बस में सवार…
नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और न देने पर उन्हें मार डालने की धमकी दी गई है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस को मंगलवार को एक गुमनाम संदेश मिला, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर अभिनेता ने दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही…
नई दिल्ली : चांदनी चौक बाजार में घूमने के दौरान फ्रांसीसी राजदूत थिएरी मथौ का मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मथौ और उनकी पत्नी 20 अक्टूबर को बाजार घूमने गए थे, तभी उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें दूतावास से 21 अक्टूबर को घटना के बारे में सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई। अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों…
अमृत विचार, सहकारिता विभाग में सपा सरकार में भर्ती हुए कर्मचारियों के पदोन्नति और स्थायीकरण का रास्ता करीब साफ हो गया है। एसआईटी ने 7 में से 6 संस्थाओं की जांच पूरी करके रिपोर्ट शासन को भेज दी है। एक संस्था की रिपोर्ट आनी बाकी है। माना जा रहा है कि नवंबर के आखिर तक एसआईटी अपनी यह रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद कर्मचारियों के पदोन्नति और बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
वायनाड। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तेज करते हुए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह पहाड़ी जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं कराकर उनकी उपेक्षा कर रही है। प्रियंका ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का रुख लोगों और राष्ट्र का सम्मान नहीं करने के उनके भाव को दर्शाता है और यह बात उसके पिछले 10 वर्ष के शासन के दौरान बनाई गई नीतियों से भी स्पष्ट है। कांग्रेस नेता ने यहां ईंगापुझा में…
