- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
Author: admin
नई दिल्ली। हॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ी रहे एक्टर ब्रैड पिट और एक्ट्रेस एंजेलिना जोली का तलाक करीब आठ साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड की इस जोड़ी ने अपनी शर्तों को अंतिम रूप देते हुए 30 दिसंबर को अलग होने के शर्तों पर हस्ताक्षर कर दिए। दोनों ने 2005 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। साल 2014 में शादी की थी। दोनों के 6 बच्चे हैं, जिसमें से 3 बच्चों को एंजेलिना ने गोद लिया है।
नई दिल्ली। पीएफ धोखाधड़ी के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। उथप्पा को यह अंतरिम राहत न्यायमूर्ति सूरज गोविंदराज की अध्यक्षता वाली पीठ ने दी है। वारंट और पीएफ मामले से संबंधित सभी कार्रवाईयों पर अंतरिम रोक लगा दी। यह फैसला रॉबिन उथप्पा की उस याचिका पर सुनाया गया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ जारी वसूली नोटिस और गिरफ्तारी वारंट को रद्द करने की मांग की थी। उनके खिलाफ यह वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त एवं वसूली अधिकारी के आदेश पर बेंगलुरु पुलिस ने जारी किया…
अहमदाबाद। मुंबई के आयुष म्हात्रे ने मंगलवार को यहां नगालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी होने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने हमवतन यशस्वी जयसवाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया। म्हात्रे ने 17 साल और 168 दिन की उम्र में भारतीय सलामी बल्लेबाज जायसवाल द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जायसवाल 17 साल और 291 दिन के थे, जब उन्होंने 2019 में झारखंड के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सत्र की शुरुआत…
, लखनऊ, सड़क सफाई के नाम पर बीते साल कंपनियां बदलती रहीं। लेकिन शहर गंदा ही रहा। हैदराबाद की कंपनी के टेंडर होने के एक वर्ष बाद भी पार्षदों के दबाव में नगर निगम के अधिकारियों ने उसे पूरा काम नहीं दिया है। आज भी पहले की तरह कार्यदायी संस्थाएं ही सड़क पर झाड़ू लगाने के साथ नालियों की सफाई के नाम पर बजट साफ कर रही हैं। हैदराबाद की कंपनी रामकी 1 वर्ष बाद भी पांच जोन में घरों और पड़ाव घरों से कूड़ा नहीं उठा पा रही है। इससे सड़कों से लेकर पड़ाव घरों पर कूड़े के ढ़ेर…
अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित आईएसआर के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर दर्ज किए गए, जिसका केंद्र भचाऊ से 23 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। पिछले महीने, इस क्षेत्र में तीन से अधिक तीव्रता की चार भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गईं, जिनमें तीन दिन पहले आया 3.2 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है, जिसका केंद्र…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले उन पर्यावरणीय मुद्दों को हल तलाशने की कोशिश की, जिनमें से कुछ ने राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को 2024 में बढ़ते प्रदूषण के स्तर और घटती वायु गुणवत्ता के बीच सांस लेने के लिए मजबूर कर दिया। हरित निकाय के समक्ष अन्य मुद्दे जल निकायों में प्रदूषण और ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन से संबंधित थे। बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए एजेंसियों ने विभिन्न रिपोर्टें दाखिल कीं, लेकिन सच्चाई यह है कि सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्लीवासियों की सांस फूल गई। दिसंबर में, स्वास्थ्य…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत तथा विश्व के लिए अधिक समावेशी, बेहतर और उज्जवल भविष्य के निर्माण के वास्ते मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराने पर जोर दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से मिलकर काम करने की…
नई दिल्ली। नववर्ष के पहले दिन दिल्ली में दिल्ली समेत एनसीआर व पूरे उत्तर भारत में हड़कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 1 जनवरी के लिए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। ज्यादातर जगहों पर पिछले हफ्तेभर से शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड…
पटना। पटना के ऐतिहासिक डाक बंगला इलाके की आखिरी धरोहर इमारत ‘यूसुफ बिल्डिंग’ अब इतिहास बन गई है। देश की आजादी की गवाह इस इमारत को ढहा दिया गया है जिसके भूतल की पुरानी दुकानें, विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए शराणार्थी परिवारों के आजीविका का साधन बनी थीं। कई स्थानीय निवासियों के अनुसार इमारत को ढहाने का काम दो दिन पहले शुरू किया गया था। रविवार रात को बुलडोजर ने तीन मंजिला इमारत के एक बड़े हिस्से को जमींदोज कर दिया। ‘यूसुफ बिल्डिंग’ 19वीं सदी के प्रसिद्ध डाक बंगले के सामने स्थित थी। ब्रिटिश काल के उस बंगले को…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयं संघ ( RSS) प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या भाजपा नेता के खुलेआम पैसे बांटने वोट खरीदने का समर्थन करता है? केजरीवाल ने पत्र में लिखा है, “भाजपा ने अतीत में जो भी गलत किया है, क्या RSS उसका समर्थन करता है?भाजपा नेता खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, क्या RSS वोट खरीदने का समर्थन करता है? दलित और पूर्वांचली वोट बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं, क्या RSS को लगता है कि यह लोकतंत्र के लिए सही है?”
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
