मुंबई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे कमजोर होकर 84.08 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और मजबूत डॉलर से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।
Author: admin
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विनय कुमार चौबे, कुछ अन्य सरकारी अधिकारियों और झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में कई शराब व्यापारियों एवं बिचौलियों से संबद्ध परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी के झारखंड कार्यालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हाल में एक आपराधिक मामला दर्ज किए जाने के बाद रांची और रायपुर में 15 परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दलों ने प्रवर्तन निदेशालय…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अखनूर के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास करीब 24 घंटे से अधिक समय तक आतंकवादियों के खिलाफ चले अभियान में सुरक्षा बलों ने सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अखनूर ऑपरेशन में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ राउंड-द-क्लॉक सर्विलांस के बाद मंगलवार सुबह तेज गोलीबारी करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का मजबूत ढांचा तैयार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज की परियोजनाओं से देशवासियों को उच्च स्तर की और सुलभ स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव…
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला के लिए अपने नियमित टेस्ट खिलाड़ियों को विश्राम दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए अपनी टी20 टीम की घोषणा कर दी है लेकिन अभी तक कप्तान नियुक्त नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चार नवंबर से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला खेली जाएगी। इसके बाद यह दोनों टीम 14 नवंबर से शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला में एक दूसरे का सामना करेंगी। यह टी20 श्रृंखला 18 नवंबर को समाप्त होगी…
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 462.45 अंक चढ़कर 79,864.74 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 112.1 अंक की बढ़त के साथ 24,292.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की तेजी आई।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि ‘आप’ सरकार ने 10 साल तक दिल्ली के लोगों की ईमानदारी से सेवा की और बहुत से ऐसे काम किए, जो देश में किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट नहीं देने की भी अपील की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अगर दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह ‘आप’ सरकार की मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महिलाओं के लिए बस यात्रा की योजनाओं को बंद कर देगी। केजरीवाल विधानसभा चुनाव…
मुंबई। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची में नौ उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद का नाम भी शामिल है। अहमद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष थे, लेकिन वह राकांपा (एसपी) में शामिल हो गए जिसने उन्हें तुरंत यहां अणुशक्ति नगर सीट से मैदान में उतार दिया। उनका मुकाबला अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा की सना मलिक से होगा जो पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी हैं। मलिक पर भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की बहन की मदद…
वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज ने सोमवार को सुबह गुजरात के वडोदरा शहर में एक खुली जीप में सवार होकर एक रोडशो किया और सड़क के किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज ने शहर में हवाईअड्डे से टाटा विमान परिसर तक 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एकत्र लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। दोनों प्रधानमंत्री टाटा विमान परिसर का उद्घाटन करेंगे।
