- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
Author: admin
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम 13 जनवरी से शुरू होने वाले पहले खो-खो विश्व कप के शुरुआती दिन अपने अभियान का आगाज ग्रुप ए में नेपाल के खिलाफ यहां के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में करेगी जबकि महिला टीम इसके अगले दिन दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। तेरह से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस विश्व कप के पुरुष और महिला वर्ग में क्रमश : 20 और 19 टीमें भाग ले रही है। यहां जारी विज्ञप्ति में खो-खो विश्व कप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने मंगलवार को बताया कि टीमों को चार ग्रुप में बांटा…
कीव। रूस और यूक्रेन ने युद्धबंदियों की अदला-बदली की है जिसमें सैकड़ों कैदियों को रिहा किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कैदियों की अदला-बदली का यह समझौता संयुक्त अरब अमीरात की मदद से किया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि कैदियों की अदला-बदली में सैन्यकर्मी, सीमा रक्षक और राष्ट्रीय रक्षक तथा दो नागरिकों सहित कुल 189 यूक्रेनी कैदियों को रिहा किया गया है। उन्होंने अदला-बदली में मदद के लिए यूएई को धन्यवाद दिया।
नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का भाव नये साल में भी रिकॉर्ड तोड़ता रहेगा और यह 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू बाजार में यह 90,000 रुपये के स्तर तक भी जा सकता है। मौद्रिक नीति में नरम रुख और केंद्रीय बैंकों की खरीद से भी इसके भाव बढ़ेंगे। हालांकि भू-राजनीतिक संकट कम होने पर रुपये में गिरावट थमेगी जिससे सोने की कीमत में भी नरमी आ सकती है।
हैदराबाद। तेलंगाना में पहली कांग्रेस सरकार ने इस वर्ष ऐतिहासिक जातिगत जनगणना समेत चुनावी वादों पर अमल करना शुरू कर दिया, लेकिन मूसी नदी के पुनर्विकास एवं हैदराबाद के बाहरी इलाके में ‘भविष्य के लिए तैयार शहर’ के विकास की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को पूरा करना उसके लिए आसान नहीं होगा। ‘आरआरआर’ की सफलता से देशभर में लोकप्रिय हुआ तेलुगु फिल्म उद्योग चार दिसंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ की रिलीज के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत होने और उसके बेटे के गंभीर रूप से घायल होने के कारण नकारात्मक कारण से चर्चा में रहा।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यहां राजभवन में मनोनीत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। खान के 2 जनवरी, 2025 को पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से, कनॉट प्लेस समेत राष्ट्रीय राजधानी में सभी जगह यातायात के व्यापक प्रबंध किए हैं और साथ ही कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। नववर्ष के स्वागत के लिए जश्न मनाने के मकसद से लोगों के बड़ी संख्या में एकत्र होने के मद्देनजर दिल्ली में करीब 20 हजार पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई के मकसद से प्रमुख स्थानों…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक महीने से अधिक समय से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को मेडिकल सहायता देने के अपने आदेश पर अमल करने के लिए पंजाब सरकार को उसके अनुरोध पर मंगलवार को तीन दिन यानी दो जनवरी तक की अतिरिक्त मोहलत दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने इस संबंध में पंजाब सरकार द्वारा दायर एक आवेदन और राज्य के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह की मौखिक गुहार पर गौर करते हुए यह आदेश पारित किया।
पुणे। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में एक सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मिक कराड ने मंगलवार को पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के पास जाने से पहले कराड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उसने आत्मसमर्पण करने की घोषणा करते हुए दावा किया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हत्या के मामले में उसका नाम जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास स्थित मरघट वाले बाबा मंदिर के पुजारी का पंजीकरण करने के साथ ही दिल्ली सरकार की पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की शुरुआत की।फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले घोषित इस योजना के तहत, केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली की सत्ता में दोबारा लौटती है तो सभी हिंदू मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाएगा।उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैं मरघट बाबा के मंदिर (आईएसबीटी) में गया…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
