Author: admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा भी पीएम मोदी की तस्‍वीरों और बधाई संदेशों से जगमगा उठा। दुबई के समाजसेवी बू अब्दुल्ला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. बू अब्दुल्ला ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मद‍िन पर रोशनी से जगमगाते बुर्ज खलीफा का वीड‍ियो साझा क‍िया। डॉ. अब्दुल्ला ने पोस्‍ट में बताया क‍ि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत प्रधानमंत्री मोदी के चित्रों, भारतीय तिरंगे और ‘जन्मदिन मुबारक’, ’75 वर्ष’, ‘सेवा ही संकल्प है’ और ‘इंडिया फर्स्ट, द इंस्पिरेशन’ जैसे संदेशों से जगमगा उठी, जिसे डाउनटाउन दुबई…

Read More

 ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के उद्घाटन समारोह में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  कहा कि सेमीकंडक्टर परिवेश तेजी से बढ़ रहा है जिससे नवाचार, निवेश और वृद्धि के नए अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को चिप विनिर्माण के लिए नए और भरोसेमंद ठिकानों की जरूरत है और भारत इसके लिए खुद को तैयार कर रहा है। भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए पसंदीदा गंतव्य बनने की दिशा में सभी कदम उठा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक चिप विनिर्माण की 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है और अगले चरण में इनकी संख्या और बढ़ेगी।…

Read More

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में संयुक्त बलों ने कम से कम दो आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को उधमपुर जिले के माजलता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद, संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ (गोलीबारी) हुई। अधिकारियों ने बताया, “इसके बाद हुई गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इलाके में अभियान अभी भी जारी है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।” इस अभियान की शुरुआत जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के विशेष पैरादूपर्स ने की थी। मुठभेड़ शुरू होते ही…

Read More

किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली सरकारी सिंचाई व्यवस्था को बिजली के बिल का झटका न लगे, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 300 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह रकम सरकारी नलकूपों और बड़ी-मध्यम लिफ्ट नहरों की बिजली के भुगतान में खर्च होगी। सरकार की ओर से यह राशि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड को अग्रिम भुगतान के तौर पर दी जाएगी। दरअसल, गांवों में सरकारी नलकूप किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का बड़ा साधन हैं। इसी तरह बिजली से चलने वाली लिफ्ट नहरों के जरिए भी सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाता है। इन व्यवस्थाओं के…

Read More

 अगर आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ता है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। SBI Research की ताजा Ecowrap रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर में 25 बेसिस प्वाइंट और दिसंबर में भी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। इस तरह आने वाले महीनों में रेपो रेट कुल 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ने की संभावना जताई गई है। SBI Research ने अक्टूबर में होने वाली अगली मौद्रिक नीति बैठक में ही 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की जोरदार वकालत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में महंगाई और…

Read More

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में मूल्य आधारित खरीदारी से थोड़ा संभल गए। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सतर्क रुख और विदेशी पूंजी की निकासी ने हालांकि बाजार की बढ़त को सीमित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 244.02 अंक चढ़कर 74,293.25 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.20 अंक की बढ़त के साथ 23,201.85 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक,…

Read More

 उत्तर प्रदेश प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 42 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान’ के तहत चिकित्सा सुविधा के लिए मंजूर की है। अपर मुख्य सचिव सूचना संजय प्रसाद की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, यह धनराशि अनुदान संख्या-86 के तहत ‘पत्रकार कल्याण कोष’ से सहायता अनुदान के रूप में जारी की गई है। इसका व्यय निर्धारित उद्देश्य…

Read More

मायावती ने मंगलवार को कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी का परिणाम और बेहतर हो सकता था। उन्होंने चुनाव में मेहनत करने वाले बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान से पहले पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी स्थानीय निकाय चुनाव हुए हैं, जहां बसपा का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। मायावती ने वहां पार्टी के अच्छे परिणाम के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। बसपा प्रमुख ने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजस्थान सहित देशभर…

Read More

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत सहायकों को दोहरी खुशखबरी देते हुए बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि अब पंचायत सहायकों को उनके पद से प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे इसके साथ ही उन्हेंने कहा कि अब पंचायत सहायकों 9000 रुपए मानदेय  मिलेगा। यह घोषणा ओपी राजभर ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की बाद की है। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ओपी राजभर ने बताया, अगर पंचायत सहायकों को हटाना है तो जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी बनागी जो…

Read More