Author: admin
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने तेलुगु भाषा में अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर तेलगु सिनेमा में डेब्यू कर रही है। जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म देवरा पार्ट-1 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह तेलुगु भाषा में लोगों का शुक्रिया अदा कर रही हैं जान्हवी वीडियो में कह रही हैं, सभी को नमस्कार, मैं सबसे पहले मेरा स्वागत करने और मुझे प्यार दिखाने के लिए तेलुगु दर्शकों और सभी एनटीआर प्रशंसकों को धन्यवाद देती हूं। जो भी मुझे समर्थन दे रहे…
लखनऊ,राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में लखनऊ की अर्णवी पाठक ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल के स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में अलीगढ़ के अतीक अहमद भी दोहरी खिताबी सफलता हासिल करने में सफल रहे। रविवार को यूपी बैडमिंटन अकादमी में बालक और बालिका वर्ग में एकल और युगल के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका एकल में लखनऊ की अर्णवी पाठक का प्रदर्शन शानदार रहा। उनका मुकाबला नोएडा की वान्या चौधरी से हुआ। अर्णवी ने 25-23 से पहला गेम जीत लिया, लेकिन अगले गेम में वान्या 21-19 से जीत दर्ज की और मुकाबले में वापसी की। तीसरे और…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद बुधवार को बोर्ड के कामकाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेगी। लेकिन, निवर्तमान सचिव जय शाह की जगह नए सचिव की नियुक्ति एजेंडे में शामिल नहीं है। पांच दिन में बेंगलुरू में होने वाली बोर्ड की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले यह शीर्ष परिषद की आखिरी बैठक होगी। शाह के आईसीसी चेयरमैन के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद नए सचिव की नियुक्ति जरूरी हो गई है। हालांकि वह आगामी एजीएम के दौरान बीसीसीआई सचिव के रूप में अपनी मौजूदा भूमिका से नहीं हटेंगे क्योंकि उन्हें एक…
नई दिल्ली। अडानी समूह की बिजली पारेषण इकाई अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) का उद्यम मूल्य 18.5 अरब डॉलर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत कारोबारी वृद्धि के कारण अगले तीन वर्षों में कंपनी के कर-पूर्व लाभ में 29 प्रतिशत की सालाना वृद्धि होने का अनुमान है। एईएसएल के पास विविधीकृत पोर्टफोलियो है जिसमें पारेषण और वितरण परिसंपत्तियों के अलावा स्मार्ट मीटरिंग कारोबार शामिल है। वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी कैंटर फिट्ज़गेराल्ड की रिपोर्ट में कहा गया, “एईएसएल का उद्यम मूल्य 18.5 अरब डॉलर है। हमारा मानना है कि एईएसएल भारत में तेजी से बढ़ते ऊर्जा बाजारों में निवेश करने का एक बहुत…
मोंट्रेक्स (स्विट्जरलैंड)। भारत का बढ़ता संपन्न वर्ग उच्च श्रेणी की शराब की बिक्री में वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है। स्विट्जरलैंड के एक शोधकर्ता के अनुसार, स्कॉच व्हिस्की और बढ़िया वाइन की बिक्री में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की गई है, जो अमेरिका और चीन की खपत में वृद्धि की दर से भी अधिक है। ज्यूरिख स्थित वरिष्ठ लग्जरी ब्रांड निर्माता और उपभोक्ता अनुभव विशेषज्ञ साइमन जोसफ ने कहा, एक उपश्रेणी जहां भारत चीन से आगे निकल गया है और पांच साल की सालाना दर में अमेरिका की तुलना में दोगुनी दर से बढ़ रहा है, वह है स्कॉच लग्जरी…
मुंबई। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद घरेलू सूचकांक में तेजी लौटी। सेंसेक्स पहली बार 85,000 अंक के स्तर को पार कर गया और निफ्टी 26,000 अंक के स्तर के करीब पहुंच गया। घरेलू बाजारों ने शुरुआती सौदों के बाद वापसी की और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 123.81 अंक चढ़कर 85,052.42 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 39.85 अंक की बढ़त के साथ 25,978.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, एचडीएफसी…
लखनऊ, अमेठी, 28 अगस्त को सुल्तानपुर में भरत जी सोनी ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े हुई डकैती मामले में पुलिस ने उन्नाव जिले में एक आरोपी अनुज प्रताप सिंह को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मारा गया आरोपी एक लाख का इनामी था और अमेठी के जनापुर गांव का रहने वाला था। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अनुज प्रताप सिंह के पिता धर्मराज सिंह ने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की भी इच्छा पूरी हो गई। अब एक ठाकुर का भी एनकाउंटर हो गया है। मेरा बेटा राजनीति का शिकार हुआ है। पिता…
लंदन। इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेनियल गिडने ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने को जरूरी बनाने के बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के फैसले की तारीफ करते हुए अपने देश के खिलाड़ियों के लाल गेंद के प्रारूप की जगह फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह देने पर निराशा जताई। गिडने ने इस समस्या के लिए खिलाड़ियों के एजेंट (प्रतिनिधि) को दोष देते हुए कहा कि इससे इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप के भविष्य को खतरा है। बीसीसीआई ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को छोड़कर सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए रणजी और…
चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘‘दलित विरोधी’’ पार्टी करार दिया और कहा कि उसने कुमारी सैलजा और अशोक तंवर जैसे दलित नेताओं का ‘‘अपमान’’ किया है। शाह ने आरक्षण के संबंध में टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई आरक्षण की रक्षा कर सकता है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। अमित शाह पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह…
