Mukhtar Abbas Naqvi। बहराइच मुठभेड़ को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलवाइयों की कुटाई और दंगाइयों की ठुकाई समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि बहराइच में प्रदेश सरकार ने दंगाइयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उससे दंगाइयों के हौसले पस्त हुए हैं और अमन-चैन कायम हुआ है। नकवी शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे रामपुर में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘दंगाइयों की कुटाई, बलवाइयों की ठुकाई’ में ही समाज का सौहार्द और सुरक्षा…
Author: admin
नई दिल्ली। विमानन कंपनी ‘विस्तारा’ के तीन अंतरराष्ट्रीय विमानों में बम होने की धमकी मिली थी, जो बाद में यह झूठी निकलीं। एहतियात के तौर पर एक विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे फ्रैंकफर्ट ले जाया गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ‘विस्तारा’ के एक प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि दिल्ली से उड़ान भरने वाले तीन विमानों को सोशल मीडिया पर शुक्रवार को सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली थीं और प्रोटोकॉल के तहत, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी से लंदन, पेरिस और हांगकांग जाने वाले विस्तारा…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हंस को पटना से गिरफ्तार किया गया, जबकि यादव को एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत दिल्ली से हिरासत में लिया। ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी। वर्ष 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हंस बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रह चुके…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि उनकी भविष्य की राजनीतिक जिम्मेदारियां पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल तय करेंगे। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को धन शोधन के एक मामले में शहर की एक अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार रात को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। जैन से जब भविष्य की उनकी राजनीतिक भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘मैं वही करूंगा जो हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कहेंगे।’’ ‘राउज एवेन्यू’ अदालत ने शुक्रवार दोपहर जैन को…
baba siddiqui murder case। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के फोन में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है। यह तस्वीर उनके हैंडलर ने स्नैपचैट के जरिए आरोपी के साथ साझा की गई थी। जांच में पता चला है कि निशानेबाजों और षड्यंत्रकारियों ने जानकारी साझा करने के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल करते थे। मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी है। बता दें कि 12 अक्टूबर की रात एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में अभी तक…
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा ऐलान दिया है। उन्होंने कहा कि, उत्तरप्रदेश उपचुनाव में हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। झारखंड में हम लोग चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा सभी उपचुनाव में चिराग पासवान की पार्टी मजबूती से बीजेपी का समर्थन करेगी। वहीं, बिहार जहरीली शराब त्रासदी पर चिराग पासवान ने कहा कि ये एक दुखद घटना है, जहरीली शराब के कारण कई जाने गई हैं। कई परिवार तबाह हुए हैं। सबसे पहले मैं मृतकों के प्रति अपनी ओर संवेदना व्यक्त करता हूं। इस मामले में जिस तीव्रता से जांच की…
मुंबई। बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि इस मामले में हाल में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों ने हत्या के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन भुगतान को लेकर असहमति और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के रसूख को देखते हुए उन्होंने हत्या को अंजाम देने से बाद में मना कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने (हाल में गिरफ्तार पांच आरोपियों ने) पूर्व विधायक सिद्दीकी की हत्या में शामिल लोगों को आवश्यक सामग्री और अन्य प्रकार की मदद दी थी। सिद्दीकी की हत्या मामले में…
लखीमपुर खीरी, । लखनऊ में सरकारी जमीन दिलाने के नाम पर 87 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। गुरुवार को पीड़ित एसपी से मिली और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उसके रिश्तेदार लखीमपुर में गढ़ी रोड स्थित सरनापुरम में रहते हैं। वह करीब छह साल पहले अपने रिश्तेदार के घर आए थे। जहां पर उनकी श्याम जी मिश्रा नाम के…
