Author: admin

नई दिल्ली। तीन अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाने के लिए सोमवार को एक रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अलग हो गया। इनमें से दो ने परिक्रमा कर रही अंतरिक्ष प्रयोगशाला में रिकॉर्ड-लंबा प्रवास पूरा कर लिया। रूस के ओलेग कोनोनेंको और निकोलाई चूब तथा अमेरिकी नागरिक ट्रेसी डायसन के साथ कैप्सूल के आईएसएस से अलग होने के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद कजाकिस्तान में उतरने की उम्मीद है। कोनोनेंको और चूब 15 सितंबर, 2023 को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए और शुक्रवार को आईएसएस पर सबसे लंबे समय तक लगातार रहने का रिकॉर्ड बनाया। डायसन,…

Read More

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। गौरतलब है कि पीएम मोदी और जेलेंस्की की पिछले एक महीने में यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले मोदी के यूक्रेन दौरे के दौरान दोनों नेता कीव में मिले थे। इस दौरान इस दौरान मोदी ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में रचनात्मक भूमिका निभाने की भारत की इच्छा को दोहराया। प्रधानमंत्री ने सभी हितधारकों के बीच सहभागिता के भारत के रुख को भी दोहराया, जिसका अर्थ है कि दोनों पक्षों (यूक्रेन…

Read More

जयपुर। गुजरात की रिया सिंघा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विजेता बन गयी हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले रविवार को राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से चुनी गई 51 फ़ाइनलिस्टों ने एक से बढ़कर एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। 51 फ़ाइनलिस्टों में पहले दो राउंड के बाद से टॉप 20 फाइनलिस्ट चुनी गई। दिल्ली की प्रांजल प्रिया को हराकर गुजरात की रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 एवं बॉलीवुड स्टार उर्वशी रौतेला ने रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज…

Read More

लखनऊ, । इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच के 69000 शिक्षक भर्ती पर दिए गए फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को फिर सुनवाई होगी। 9 सितंबर को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगाई थी। साथ ही सभी पक्ष को नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने को कहा था। दरअसल, 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर काफी समय से युवा आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही कोर्ट में भी इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी क्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस मामले में पुरानी सभी सूची…

Read More

नई दिल्ली। अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह की सराहना की और उन्हें सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो श्रृंखला जीती हैं। अगर भारत को लगातार तीसरी टेस्ट श्रृंखला जीतनी है तो ऑस्ट्रेलिया में बुमराह के असाधारण कौशल पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

Read More

अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंपीय गतिविधि के कारण जिले में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने कहा कि भूकंप सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र रापर के 12 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था। आईएसआर के आंकड़े के अनुसार, इस महीने राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में अब तक चार बार तीन तीव्रता से अधिक का भूकंप महसूस किया गया है। गुजरात भूकंपीय गतिविधि के…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर इस द्वीपीय देश की सत्ता के शिखर तक पहुंचने का रास्ता काफी उतार चढ़ाव के साथ तय किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने की अपनी यात्रा में उन्होंने खुद को युवा मतदाताओं और पारंपरिक राजनेताओं की ‘भ्रष्ट राजनीति’ से थक चुके लोगों के लिए एक रहनुमा के रूप में पेश किया। प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने सोमवार को राष्ट्रपति सचिवालय में श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में 56 वर्षीय दिसानायके को शपथ दिलाई। इस पद पर उनका…

Read More

नई दिल्ली। अनुभवी डी हरिका को प्रतिष्ठित शतरंज ओलंपियाड खिताब जीतने के अपने सपने को साकार करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा लेकिन उन्हें बुडापेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करने के बाद भी इस खिताब को जीतने की खुशी है। भारत ने रविवार को शतरंज ओलंपियाड में इतिहास रच दिया जब उसकी पुरुष और महिला टीमों ने अंतिम दौर के मैचों में क्रमश: स्लोवेनिया और अजरबैजान को हराकर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। अजरबैजान के खिलाफ महिला टीम के लिए 33 वर्षीय हरिका ने लय में वापसी करते हुए जीत दर्ज की, जबकि 18 वर्षीय दिव्या…

Read More

लखनऊ। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भक्तों को वितरित किये गये ‘प्रसादम्’ में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी मिलाये जाने को लेकर उठे विवाद के बीच लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा बाहर से लाकर प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों से आग्रह किया है कि वे घर के बने हुए प्रसाद या सूखे मेवे का ही भोग लगायें। मंदिर की महंत देव्या गिरि ने तिरुपति मंदिर में मिलावटी प्रसाद वितरित किये जाने को अक्षम्य अपराध बताते हुए मामले के दोषी लोगों को फांसी देने की मांग की है।

Read More