Author: admin

नई दिल्ली। कारोबारी गौतम अदाणी के समूह ने निवेशकों के समक्ष अपनी विभिन्न कंपनियों के वित्तीय तथा ऋण विवरण सोमवार को पेश किए। इसमें कंपनी के मजबूत मुनाफे और नकदी प्रवाह के बारे में बताया गया जिसके अनुसार बाह्य ऋण पर निर्भरता के बिना भी वृद्धि को बनाए रखा जा सकता है। बंदरगाहों से लेकर ऊर्जा तक का कारोबार करने वाले समूह ने निवेशकों के समक्ष एक प्रस्तुतिकरण में अपने लगातार बढ़ते मुनाफे और नकदी प्रवाह पर प्रकाश डाला, जिससे समय के साथ उसकी बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के लिए ऋण पर निर्भरता कम हुई है। कंपनी के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी और…

Read More

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में न्यायालय के आदेश पर सर्वे करने गई टीम पर पथराव के बाद हुए बवाल में  गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पुलिस ने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और संभल के विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर हिंसा भड़काने की रिपोर्ट दर्ज की है। लगभग 400 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  शहर में सुरक्षा बल की टुकड़ियां लगातार गश्त कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र में एहतियात के तौर पर शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखा गया है और अफवाह से बचाव के…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के लिए सोमवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन द्वारा सभी पक्षों को सुने बिना और संवेदनहीनता के साथ कार्रवाई की गई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संभल में मुगलकालीन मस्जिद का अदालत के आदेश पर हो रहे सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित कई…

Read More

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में ‘महायुति’ की प्रचंड जीत से उत्साहित सत्तापक्ष के सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाकर उनका अभिवादन किया। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी जब पहुंचे तक केंद्रीय मंत्रियों समेत सत्तापक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और उन्होंने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों ने ‘जय भवानी’ का नारा भी लगाया। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के हाल में घोषित नतीजों में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में कायम रहने में सफल…

Read More

नई दिल्ली। अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी अभियोजकों के रिश्वतखोरी के आरोपों के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा की बैठक आरंभ होने पर सदन ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि नियम 267 के तहत उन्हें कुल 13 नोटिस मिले हैं। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जॉन ब्रिटास, कांग्रेस के नीरज डांगी, प्रमोद तिवारी…

Read More

पर्थ। कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 295 रन से हराकर इस देश में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के साथ पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के 534 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया बुमराह (42 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (51 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 58.4 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गया। बुमराह और सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष और मध्य क्रम को ध्वस्त किया…

Read More

पर्थ। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 11वीं बार पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच के समय 104 रन पर आउट हो गई जिससे भारत को 46 रन की बढ़त मिली। भारत के लिए बुमराह ने 30 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा को तीन और मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलते हुए 37 रन जोड़े। भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाये थे।

Read More

लखनऊ, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ ही कई अन्य भारतीय शटलर लखनऊ में खेलते नजर आयेंगे। राजधानी में 26 नवंबर से इनामी राशि वाली सैयद मोदी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को देश के दिग्गज शटलर ही नहीं अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी दिखाई देंगे। चैंपियनशिप के लिए जारी किये गए ड्रॉ के अनुसार अब तक पुरुष एकल में युवा लक्ष्य सेन और महिला एकल में पीवी सिंधु को शीर्ष वरीयता दी गई है। 1 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के अन्य वर्गों में भारतीय शटलर छाये हुए…

Read More