- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक खातों के दुरुपयोग से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में मालेगांव के एक व्यापारी के खिलाफ चुनावी राज्य महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्य गुजरात में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। व्यापारी पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए विभिन्न लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग करने का आरोप है। संघीय एजेंसी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत महाराष्ट्र के मालेगांव, नासिक और मुंबई तथा गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में 23 ठिकानों पर छापेमारी रही है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट के लिए 20 नवंबर को एक…
धनबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रोहिंग्या प्रवासियों को यहां बसने की इजाजत देकर राज्य के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रही है। धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को हुए पहले चरण के मतदान से संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
नई दिल्ली। भारत में अभी आठ करोड़ लोग मधुमेह बीमारी से पीड़ित हैं और वर्ष 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर साढ़े नौ करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार विश्व में प्रतिवर्ष 34 लाख से अधिक लोग मधुमेह और इससे जनित बीमारियों से मर रहे हैं। बच्चों में फास्ट फूड, सीमित शारीरिक गतिविधियों, व्यायाम नहीं करने और कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन इस बीमारी के खतरे को बढ़ा रहे हैं।
नई दिल्ली। कैरेबियाई देश डोमिनिका की सरकार ने कहा है कि वह इस महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है। डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डोमिनिका राष्ट्रमंडल के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में आयोजित होने वाले भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान…
सेंचुरियन। भारतीय टीम बुधवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर सीरीज में मेजबान टीम पर मनोवैज्ञानिक बढ़त ले इरादे से उतरेगी। भारत को अगर इस सीरीज में जीत हासिल करनी है तो उसे दृढ़ संकल्प के साथ इस मैच में जीत हासिल कर अपनी बढ़त को 2-1 करना होगा। तब उसके पास सीरीज जीतने का अवसर होगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका पिछले मुकाबले में भारत पर मिली तीन विकेट की जीत के सिलसिले को बरकरार रखने मैदान में पर उतरेगा। इसके साथ-साथ दोनों टीमें मौसम पर भी नजरें बनाए हुए होंगी।
सोरों जी: घर-घर जल पहुंचाने के लिए सड़क खोदकर बिछाई गई पाइप लाइन लोगों को मुशीबत बन रही है। तीन माह बाद भी सड़कों के गड्ढे बंद नहीं किए गए हैं। जिससे सड़कों पर हो रहे गड्ढों में राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सोरों नगर पालिका परिषद से कुछ कदम की दूरी पर जयपुर वाली धर्मशाला के बराबर वाली गली में नगर पालिका द्वारा तीन महीने पहले पाइप लाइन डालने के बाद घर-घर में कनेक्शन कर दिए गए। उसके बावजूद भी गड्ढे नहीं भरे गए हैं। जिससे आम जनमानस बहुत परेशान है। रोज एक दो व्यक्ति गड्ढों में गिर…
मुंबई,बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जूही चावला आज 57 वर्ष की हो गई हैं। उनके जीवन में कई ऐसे अनकहे राज हैं, जो लोगों को आज तक मालूम ही नहीं हैं। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली जूही चावला फिल्म इंडस्ट्री में जूही अम्मा के नाम से फेमस हैं। इसके अलावा जूही ने को लोग लक्की चार्म भी मानते हैं क्यों कि आजतक उन्होंने जिस भी फिल्म में अपनी स्वइच्छा से क्लैप दिया है वह फिल्म काफी सुपरहीट हुई है। फिर चाहे वो ‘भूतनाथ’ हो, ‘इश्क’ हो या ‘हम हैं राही प्यार के’ हो। हुरुन रिच लिस्ट 2024 में…
मुंबई। खुदरा मुद्रास्फीति के अक्टूबर में 14 महीने के उच्च स्तर 6.21 प्रतिशत पर पहुंचने तथा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान ने भी बाजार को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 239.69 अंक की गिरावट के साथ 78,435.49 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 103.15 अंक फिसलकर 23,780.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, सन फार्मा, नेस्ले और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक नुकसान…
मुंबई। देश में अक्टूबर की खुदरा महंगाई के चौदह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दर में कटौती करने की उम्मीदें धूमिल होने के साथ ही कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे से हतोत्साहित निवेशकों की चौतरफा भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार में हाहाकर मच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 984.23 अंक अर्थात 1.25 प्रतिशत का गोता लगाकर साढ़े चार महीने बाद 78 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 77,690.95 अंक पर आ गया। इससे पहले 24 जून को यह 77,341.08 अंक पर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
