- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह शनिवार को विदेश जा रहे हैं लेकिन यह समझ से परे है कि वह मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं। विपक्षी पार्टी ने यह टिप्पणी तब की है जब प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील और नाइजीरिया तथा गुयाना की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना होंगे। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘अगले तीन दिन तक हम ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ झूठ और अमर्यादित प्रचार अभियान से बचे रहेंगे। वह एक बार फिर से…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने झांसी में मेडिकल कॉलेज में आग लगने से नवजात शिशुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों की प्रति संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस नेताओं ने इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया और कहा कि इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। खड़गे ने कहा “उत्तर प्रदेश के झाँसी के मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे में मासूम शिशुओं की मृत्यु का समाचार बेहद पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक हादसे में मृत सभी बच्चों के परिजनों के प्रति हमारी…
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में लॉन्च होगा। 17 नवंबर को पुष्पा 2: द रूल का मच अवेटेड ट्रेलर लॉन्च होगा। ये ग्रैंड इवेंट गांधी मैदान में गंगा किनारे शाम 5 बजे से शुरू होगा और इसे एक शानदार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी का कहना है कि वह भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं। बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार शर्वरी ने खुलासा किया है कि उनका पसंदीदा जॉनर एक्शन है। शर्वरी इन दिनों वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं।‘अल्फा’ को वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म बताया जा रहा है, जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।
जोहानिसबर्ग। भारत के कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में बेखौफ क्रिकेट खेली और उनका मानना है कि इसके पीछे दुनिया भर में टीम को मिलने वाला समर्थन है। भारत चार मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 से आगे है। आखिरी मैच वांडरर्स पर शुक्रवार को खेला जायेगा। लक्ष्मण ने बृहस्पतिवार की रात भारतीय टीम के स्वागत में आयोजित समारोह में कहा, पिछले तीन मैच में हमने देखा कि टीम ने निर्भय होकर खेला है।
राजगीर (बिहार)। गत चैम्पियन भारत के सामने महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी की सबसे कठिन चुनौती होगी जब शनिवार को उसका सामना ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन से होगा। भारत और चीन दोनों अभी तक टूर्नामेंट में अपराजेय रहे हैं और तीनों मैच जीते हैं। चीन बेहतर गोल औसत के आधार पर भारत से आगे हैं। चीन का गोल औसत 21 है जबकि भारत का 18 है। राउंड रॉबिन दौर के बाद चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला इस साल फरवरी में एफआईएच प्रो लीग में हुआ था और दोनों बार चीन जीता था । भारत के पास…
पर्थ। भारतीय टीम के आपस में खेले गए मैच के दौरान शुक्रवार को यहां केएल राहुल की दाईं कोहनी में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा जिससे उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। राहुल तब 29 रन बनाकर खेल रहे थे जब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की उठती गेंद उनकी कोहनी पर लगी। इस बल्लेबाज ने फिजियो से सलाह मशविरा करने के बाद मैदान छोड़ दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए आज बिहार आएंगे। बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान’’ कहते हैं। उनकी जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के तौर पर मनाई जाती है। पीएम मोदी राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आदिवासियों को न्याय से वंचित करने के प्रयासों में ‘‘पूरी ताकत’’ लगा देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ (डीएजेजीयूए) वन अधिकार अधिनियम का मजाक है एवं सरकार के पाखंड को दर्शाता है। विपक्षी दल ने यह भी आरोप लाया कि डीएजेजीयूए ‘‘विशुद्ध मनुवादी अंदाज’’ में इन समुदायों को केवल जंगलों में रहने वाले ‘वनवासी’ के रूप में देखता है, जो अपने आप में राजनीतिक और आर्थिक शक्ति होने के बजाय सिर्फ श्रमिक हैं।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
