- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा की छह सीटों पर बुधवार को उपचुनाव के लिए पहले चार घंटों में 30 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक ब्लॉक स्तर के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में टीएमसी ब्लॉक स्तर के नेता को तीन अज्ञात बदमाशों ने करीब से गोली मार दी, जब वह सुबह सड़क किनारे एक स्टॉल पर चाय पी रहे थे। हमलावरों ने भागने से पहले बम भी फेंके।
सावंतवाड़ी। शिवसेना(उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को महा विकास आघाडी (एमवीए) के बागियों से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को किनारे रख महाराष्ट्र के हित के लिए बड़ा सोचें महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले शिवसेना (उबाठा) उम्मीदवार राजन तेली के लिए कोंकण क्षेत्र के तटीय शहर सावंतवाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत के दौरान खींचतान हो सकती है, लेकिन गठबंधन के घटक अंततः एकजुट रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस कुछ सीट चाहती थी और हम भी कुछ और सीट…
सिलवासा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि भारत तभी प्रगति करेगा जब उसके गांव और पंचायतें सशक्त होंगी क्योंकि देश के करीब 70 से 80 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के सिलवासा शहर में जांडा चौक पर एक सरकारी स्कूल तथा यात्री निवास फ्लाईओवर के नीचे विकास योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रही थीं।
धुले। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को यह याद रखना चाहिए कि अगर उनकी ‘चौथी पीढ़ी’ भी आ जाए तो वह भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण काटकर मुसलमानों को नहीं दे सकतीं। शाह ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुछ दिन पहले उमेला समूह के लोग महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से मिले और कहा कि मुसलमानों को आरक्षण देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुसलमानों को आरक्षण देना है तो एससी, एसटी…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर के सारठ विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर घेरा। मोदी ने कहा कि घुसपैठियों ने आपका रोजगार और जमीन छीनी है। उन्होंन कहा कि इस बार झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही है ।कई जातियों के नाम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी ओबीसी हैं लेकिन कांग्रेस चाहती है कि ये जातियों आपस में लड़…
टोंक। राजस्थान के टोंक जिले मेें देवली-उनियाराा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एक मतदान केन्द्र पर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) अमित चौधरी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मीडिया को इस बारे में बताया कि नरेश मीणा मतदान केन्द्र पर भागते हुए आये और एसडीएम अमित चौधरी के साथ मारपीट की। इस मामले तुरंत संज्ञान ले लिया गया हैं और इस मामले में विधिक कार्रवाई की जायेगी।
अमृत विचार, उच्चतम न्यायालय ने ‘बुल्डोजर न्याय’ के खिलाफ बुधवार को सख्त फैसला सुनाया और देशव्यापी दिशा- निर्देश जारी करते हुए कहा बिना उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किये किसी अपराध के दोषी या आरोपी की संपत्ति के साथ तोड़-फोड़ करने वाले अधिकारी दंडित किए जाएंगे। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने आश्रय के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार का एक पहलू बताते हुए कहा कि किसी अपराध के आरोपी या दोषी की रिहायशी या व्यावसायिक संपत्ति को कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना ध्वस्त नहीं किया जा सकता…
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म पुष्पा के अपने को-स्टार अल्लू अर्जुन को खास तोहफा दिया है। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पल साझा किया है, जिसमें उनकी फिल्म पुष्पा को-स्टार रश्मिका मंदाना का दिल छू लेने वाला जेस्टर देखने मिल रहा है। पुष्पा: द राइज़ में श्रीवल्ली के किरदार से मशहूर हुई रश्मिका ने अपने इस इमोशन से भरे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में 206 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर,टाइगर श्रॉफ,अक्षय कुमार,रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है। सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ का शानदार कारोबार किया था।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
