यूक्रेन के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास मैरिंस्की पैलेस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात होगी. पीएम मोदी के स्वागत में मैरिंस्की पैलेस को पूरी तरह से सजाया गया है. कीव के इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी पहुंचे हैं. इस मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव के AV फोमिन बॉटनिकल गार्डन में महात्मा गांधी की कांस्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए थे. इस प्रतिमा को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर 2020 में स्थापित किया गया था. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह यूक्रेन…
Author: admin
लखनऊ. राजधानी से एक चौकाने वाले मामला सामने आया है. जहां जोमेटो के एक फूड डिलवरी बॉय के साथ जमकर मारपीट की गई है. डिलवरी बॉय विशेष समुदाय का है, इसी वजह से उसके साथ मारपीट की गई. वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पूरा मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का है. जहां मोहम्मद असलम नाम का फूड डिलवरी बॉय आर्डर लेकर एक मकान में पहुंचा था. जहां 4 लोग मौजूद थे. उस दौरान उन लोगों ने पहले उससे…
अयोध्या। भगवान रामलला की मूर्ति बनाने वाले तीन मूर्तिकारों को पारिश्रमिक दिया गया है। तीनों को सामान धनराशि दी गई है। मंदिर ट्रस्ट ने तीनों मूर्तिकारों को 75-75 लाख रुपए दिए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है। वहीं दान में करोड़ों रुपए चढ़ावा आया है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक हुई। जिसमें अकाउंट डिटेल्स सौंपी गई है। ट्रस्ट ने जानकारी दी अब तक मंदिर को 363 करोड़ मिले हैं, जिसमें बैंक से ब्याज, चढ़ावा आदि शामिल है। इसमें बैंक से…
कोलकाता के आर जी कर हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में कोर्ट ने दरिंदगी के आरोपी संजय रॉय के बचाव के लिए सियालदह कोर्ट ने कविता सरकार को नियुक्त किया है. 52 वर्षीय कबिता अपने 25 साल के करियर में सबसे चुनौतीपूर्ण केस लड़ रही हैं . इससे पहले कोई दूसरा वकील यह केस लड़ने को तैयार नहीं था. कौन हैं कविता सरकार कविता सरकार ने हुगली मोहसिन कॉलेज से लॉ ग्रेजुएट हैं. उन्होंने अलीपुर कोर्ट से अपना करियर शुरू किया जहां वो सिविल मामलों पर काम करती थीं. फरवरी 2023…
शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने शनिवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि बंद सिर्फ दोपहर 2 बजे तक ही होगा. पार्टी महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ बंद की अपील कर रही है. संभावनाएं हैं कि महाविकास अघाड़ी के साथी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) इसमें शिवसेना (UBT) के साथ आ सकते हैं. उद्धव ठाकरे ने कहा, “कई लोगों को लगने लगा है कि स्कूल में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. कल के बंद में सिर्फ महाविकास अघाड़ी ही नहीं, बल्कि सभी नागरिक हिस्सा लेंगे. बंद दोपहर…
Share Market Update: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज 23 अगस्त को शेयर बाजार सपाट कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 50 अंकों की बढ़त के साथ 81,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 24,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 7 में गिरावट है. निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट है. एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा तेजी में है. एशियाई बाजार में जापान का निक्केई 0.24% और हांगकांग का…
Zerodha Kite Privacy Mode : ब्रोकरेज फर्म जीरोधा ने अपने ट्रेडिंग और निवेश प्लेटफॉर्म काइट में ‘प्राइवेसी मोड’ नामक एक नया फीचर जोड़ा है. कंपनी का दावा है कि यह नया फीचर ट्रेडर्स को ध्यान भटकाने और ओवरट्रेडिंग से बचने में मदद करने के लिए बनाया गया है. प्राइवेसी मोड फीचर काइट यूजर्स को रियल-टाइम प्रॉफिट और लॉस (P&L) वैल्यू छिपाने की सुविधा देता है, जिससे वे अपने अकाउंट में दिन-प्रतिदिन के उतार-चढ़ाव से प्रभावित हुए बिना अपनी ट्रेडिंग रणनीति पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. प्राइवेसी मोड आपकी स्क्रीन को दूसरों के साथ शेयर करते समय भी उपयोगी है,…
लखनऊ. दलित राजनीति का प्रमुख चेहरा माने जाने वाली बसपा प्रमुख मायावती सियासी तौर पर अब कमज़ोर दिखने लगी हैं. वहीं दलितों के नए नेता के तौर पर चंद्रशेखर के आ जाने से दलित वोट बैंक में विकल्प की व्यवस्था हो गई है. 2007 में बसपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी, लेकिन अब उस वोट बैंक को सहेजकर रख पाने में मायावती को दिक्कत हो रही है. जिसका नतीजा 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला जिसमे की संसद में एक भी नुमाइंदा बसपा का नहीं है. मायावती की राजनीति समझना हो तो उनके वोट बैंक…
Google: गूगल (Google) दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है जिसकी मदद से लोगों के काम काफी आसान हो जाते हैं। लेकिन अब गूगल 1 सितंबर से अपनी पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। Google ने उठाया बड़ा कदम Google: गूगल (Google) दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है जिसकी मदद से लोगों के काम काफी आसान हो जाते हैं। लेकिन अब गूगल 1 सितंबर से अपनी पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस पॉलिसी में बदलाव का असर गूगल प्ले स्टोर पर देखने को मिलेगा। बता दें कि देश में लोग स्पैम से काफी परेशान रहते हैं।…
रायबरेली। रायबरेली में पहली पाली में सम्पन्न हुई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षा देते हुए एक अभ्यर्थी को पुलिस ने पकड़ा है। शहर के आचार्य द्विवेदी इंटर कालेज में एक अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षा देने की जानकारी मिलने पर प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सीओ ने मौके पर पहुंच युवक को हिरासत में लेते हुए कोतवाली भिजवाया। युवक औरया जिले का रहने वाला है बताया गया है। युवक के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस और प्रशासन अब उससे पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी अमित सिंह ने…
