Author: admin

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए शुक्रवार को भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह सहित चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है।…

Read More

परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुट रहे हैं। सीजेपी के इस पहले प्रदर्शन को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिनेता प्रकाश राज जैसी बड़ी शख्सियतों का समर्थन मिला है।कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आज-शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा और पहला विरोध-प्रदर्शन है। परीक्षाओं के पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए जुट रहे हैं। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर सीजेपी के नेताओं ने उन्हें रिसीव किया। उधर, दिल्ली पुलिस ने…

Read More

 भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा कि यहां बहुत गर्मी और उमस है। पिच धीरे-धीरे धीमी और उछाल वाली होती जाएगी। यह बहुत खास है, मैं यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूं। यहां कप्तानी करना बहुत सम्मान की बात है। तैयारी अच्छी रही है। कुछ दिन अच्छी नींद मिली। इसके बाद नौ टेस्ट मैच हैं, हमारे पास कई घरेलू टेस्ट मैच हैं। सही कॉम्बिनेशन बनाने की बात…

Read More

 डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, सीमा प्रवेश बिंदुओं और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस महीने की शुरुआत में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। उन्होंने समर्थकों से छह जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनसे मिलने का भी आग्रह किया था।

Read More

नई दिल्ली, 5 जून। ऑल इंडिया सिख कॉन्फ्रेंस (बब्बर) के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक गुरचरण सिंह बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर वर्ष 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार की सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीशों द्वारा समयबद्ध एवं स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग की है। प्रधानमंत्री कार्यालय में ज्ञापन प्राप्त होने की पुष्टि भी दर्ज की गई है।  ज्ञापन में कहा गया है कि जून 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) एवं श्री अकाल तख्त साहिब में की गई सैन्य कार्रवाई ने सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं…

Read More

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड के लिए टाटा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला दोहरी निराशा लेकर आया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले के दौरान मैदान पर आपा खोने के कारण टिम डेविड पर मैच फीस का 50 फीसदी भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट (Demerit Points) भी दिए गए हैं, जिसके चलते अब उन पर एक मैच का प्रतिबंध (Ban) लग गया है।यह पूरी घटना गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच की पहली पारी के 10वें ओवर में हुई। ओवर के दौरान एक…

Read More

क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद चीन की बेचैनी बढ़ गई है और उसने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छोटे गुट के जरिए टकराव न पैदा किया जाएभारत की राजधानी नई दिल्ली में भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के समूह क्वॉड (क्वाड्रिलेटरल सेक्युरिटी डायलॉग) के विदेश मंत्रियों की बैठक संपन्न हो गई। समूह देशों ने बैठक में होर्मुज संकट और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा के साथ आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जाहिर की। सदस्य देशों ने अपने साझा बयान में ‘मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत’ पर…

Read More