Author: admin

कराची। कोविड-19 के दिनों की याद दिलाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यहां नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करने का फैसला किया है। पीसीबी ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह कठिन निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने एक बयान में कहा, हम समझते हैं कि क्रिकेट में हमारे उत्साही दर्शक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन देते हैं। हालांकि हमारे प्रशंसकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में चिकित्सक बुधवार को भी हड़ताल पर हैं और इस दौरान लगभग सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। सभी सरकारी अस्पतालों के बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) के पर्ची काउंटरों पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां वरिष्ठ चिकित्सकों ने कनिष्ठ चिकित्सकों के साथ मिलकर अपराध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Read More

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भूइयां की पीठ ने सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया। पीठ ने केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से कहा, ‘‘हम कोई अंतरिम जमानत नहीं दे रहे हैं। हम नोटिस जारी करेंगे।’’

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में बुधवार की सुबह पहुंची केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकरी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम में स्वास्थ्य और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमीनार हॉल का दौरा करेगी। इसी हॉल से नौ अगस्त को प्रशिक्षु चिकित्सक का शव बरामद हुआ था। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के…

Read More

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन मामले के सिलसिले में जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी द्वारा दायर जमानत याचिका पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। अब्बास अंसारी गैंगस्टर से नेता बने और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का बेटा है। मुख्तार अंसारी की कुछ महीने पहले जेल में मौत हो गयी थी। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने ईडी को नोटिस जारी किया और अंसारी की जमानत खारिज करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी अपील पर उसका जवाब मांगा।

Read More

पटना। पटना उच्च न्यायालय ने बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को उनके आवास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद होने के मामले में बुधवार को बरी कर दिया। न्यायमूर्ति चंद्र शेखर झा ने सिंह की एक चुनौती याचिका पर यह फैसला सुनाया। पटना की एक निचली अदालत ने चार साल पुराने इस मामले में सिंह को दस साल के जेल की सजा सुनायी थी।

Read More

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) रिलीज के लिए एकदम तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. बात करें दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की तो इसमें दोगुनी बढ़त दर्ज की गई है. ‘स्त्री 2’ (Stree 2) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. पहले दिन की एडवांस बुकिंग बता दें कि ‘स्त्री 2’ (Stree 2) की पहले दिन फिल्म की एडवांस बुकिंग में 4 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी, जबकि दूसरे दिन ये आंकड़ा दोगुना…

Read More

बीते दिनों यूपी बीजेपी में आपसी खींचतान को लेकर सियासी पारा हाई था. जिसको लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब बीजेपी में सब ऑल इज वेल है? इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर बीजेपी की दुखती नस पर हाथ रख दिया है. दरअसल, प्रदेश में लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच तनातनी की खबरें से प्रदेश की सियासत में उबाल आ रहा था. अखिलेश यादव ने यूपी बीजेपी की अंदरूनी कलह को लेकर निशाना साधा…

Read More

लखनऊ. स्टांप और पंजीयन विभाग ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बिना बताए विदेश जाने पर डीआईजी स्टांप राम अकबाल सिंह को आगरा से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है. जांच लेकर बैठने और रिपोर्ट न देने पर अपर महानिरीक्षक को भी पद से हटा दिया गया है. वहीं भ्रष्टाचार के आरोप में सहायक महानिरीक्षक सुनीता बाजपेयी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक राम अकबाल सिंह के खिलाफ अनियमितताओं के मामले की भी जांच चल रही थी. जांच प्रभावित ना हो सके इसके लिए राम अकबाल सिंह को प्रयागराज मुख्यालय अटैच कर दिया…

Read More

मुंबई। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) के लिए सारदा एनर्जी एंड माइनिंग (एसईएमएल) की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है. कंपनी को लेकर अडानी समूह और रिलायंस इण्डस्ट्रीज ने भी दिलचस्पी दिखाई थी. सारदा एनर्जी एंड माइनिंग की समाधान योजना को मंजूरी दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (आईबीसी), 2016 के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के हिस्से के रूप दी गई है. न्यायमूर्ति अनु जगमोहन सिंह और किशोर वेमुलापल्ली की पीठ ने योजना को लेकर उठाई गई आपत्तियों को खारिज करते हुए एसईएमएल के पक्ष में फैसला सुनाया. पीठ ने अपने आदेश में कहा, “हम कॉर्पोरेट…

Read More