। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के अयोध्या दौरे पर मंगलवार को आ रहे हैं। सीएम छह व सात अगस्त को अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान उनका अयोध्या में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मंगलवार को रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे, जिसके बाद वह हनुमानगढ़ी एवं श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
Author: admin
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के 20 वर्षीय भांजे की कबीरधाम जिले में एक झरने में डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कबीरधाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में रविवार शाम झरने में डूबने से तुषार साहू की मौत हो गई। कुमार के अनुसार, तुषार रविवार को बेमेतरा जिले से अपने दोस्तों के साथ बोड़ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानी दहरा झरने के पास सैर के लिए गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सैर के बाद तुषार झरने में उतरा…
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से उपजे भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखा। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह नहीं कहा जा सकता कि गिरफ्तारी बिना किसी उचित कारण के की गई।
नए कानून के तहत धारा 144 की जगह पहली बार पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धारा 163 लागू की गई है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने कड़े निर्देश जारी किए कि कोई व्यक्ति नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यह नियम 1 अगस्त से 29 सितंबर 2024 तक लागू रहेंगे। दो महीने के लिए नियम लागू होने के बाद किन चीजों पर पाबंदी होगी या क्या नहीं करना है, इसके लिए कमिश्नरेट के अफसरों को पालन…
नई दिल्लीः कांग्रेस को किसान विरोधी करार देते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राजनीतिक दलों से अपील की कि वे किसानों को वोट बैंक मानना बंद करें तथा उनके साथ इंसान की तरह व्यवहार करें। उच्च सदन में कृषि मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा पर अधूरे रह गए अपने जवाब को आगे बढ़ाते हुए कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से न केवल छोटे एवं सीमांत किसान सशक्त हुए बल्कि उनका सम्मान भी बढ़ा है। चौहान जब जवाब दे रहे थे तब कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें कई बार बाधित…
हाईकोर्ट ने स्टार हेल्थ एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के ग्राहक को आवश्यकता पर गैरजिम्मेदाराना और असंवेदनशील व्यवहार के आरोप में बार एसोसिएशन के पत्र का संज्ञान लेकर जनहित याचिका के रूप में सुनवाई की। बीमा कंपनी ने आदेश का अनुपालन किया, जिसके बाद कोर्ट ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। सोमवार को हुई सुनवाई में बीमा कंपनी की ओर से कहा गया कि उन्होंने ग्राहक को पॉलिसी के अनुसार उपचार के लिए आर्थिक मदद कर दी है। इसको आधार मानते हुए मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने याचिका निस्तारित कर दी। मामले के अनुसार…
नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई मंगलवार छह अगस्त को तय की गई है। सोमवार को मस्जिद पक्ष की ओर से अधिवक्ता के समय से न्यायालय न आने की वजह से मस्जिद पक्ष को अंतिम अवसर दिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया है। सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी न्यायालय के न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में केस चल रहा है। सरकार की तरफ से पैरवी कर…
ननिहाल से नाबालिग को बरगलाकर ले जाने के मामले में दोषी को जिला जज विकास कुमार प्रथम ने पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्यामसुंदर मिश्रा ने बताया कि मऊ तहसील के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 26 जुलाई 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीया बेटी अपने ननिहाल गई थी। इस दौरान मोहित पटेल पुत्र दुखी उसे बहला फुसलाकर ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे दिन ही वह बेटी को घर ले आया। कुछ दिन बाद 21 जुलाई 2020 को मोहित…
नई दिल्ली। बंगलादेश में कोटा (आरक्षण) को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सोमवार को सेना के तख्तापलट के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा। देश में जारी हिंसक प्रदर्शन हसीना के आधिकारिक आवास गणभवन तक पहुंच गया, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया। वह प्रदर्शनकारियों के गणभवन पहुंचने से पहले ही देश छोड़कर रवाना हो गयीं। उन्होंने भारत में शरण ली है। सूत्रों के अनुसार, शेख हसीना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर लैंड कर गया है। शाम 5:36 बजे विमान हिंडन एयरबेस पर लैंड किया। एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों…
