Author: admin

। कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने अंतर-मंत्रालय कार्यक्रम के हिस्से के रूप में खेल मंत्रालय में सरकार की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया और विश्वास व्यक्त किया कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक ‘भरोसेमंद’ मेजबान साबित होगा। रेड्डी ने पिछले दशक की विभिन्न सरकारी पहल के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि कैसे उनका भारत के खेल परिदृश्य पर ‘परिवर्तनकारी प्रभाव’ पड़ा है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘दृष्टिकोण और नेतृत्व का समर्थन’ करने के लिए युवाओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में निभाई जा रही ‘सकारात्मक भूमिका’ पर भी प्रकाश डाला। रेड्डी ने कहा, ‘‘आप सोच…

Read More

अप्रचलित और पुराने हो चुके 71 कानूनों को समाप्त करने या संशोधित करने के प्रावधान वाले ‘निरसन और संशोधन विधेयक, 2025’ को लोकसभा ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को लेकर कुछ विपक्षी सदस्यों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह विधेयक जल्दबाजी में नहीं, सोच-विचार करके लाया गया है और विकसित भारत की दिशा में बढ़ता कदम है।’’ उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार कानून बनाए जा रहे हैं, अनावश्यक कानूनों को निरस्त किया जा रहा है तथा कुछ कानूनों में आवश्यकतानुसार संशोधन…

Read More

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर पिछले सप्ताहांत हुई गोलीबारी में शामिल संदिग्धों में से एक साजिद अकरम मूल रूप से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का रहने वाला था। तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय साजिद भले ही 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गया था, लेकिन उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। साजिद बॉन्डी बीच पर पुलिस कार्रवाई के दौरान मारा गया था।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, साजिद नवंबर 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया था और उसका हैदराबाद में रहने वाले अपने परिवार से सीमित संपर्क था।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की चार दिन की यात्रा के दूसरे पड़ाव में मंगलवार को यहां पहुंचे। हवाई अड्डा पहुंचने पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री पीएम मोदी का स्वागत करने के बाद खुद गाड़ी चलाते हुए उन्हें अपनी गाड़ी में होटल लेकर गये। अली रास्ते में प्रधानमंत्री मोदी को विज्ञान संग्रहालय तथा फ्रेंडशिप पार्क भी लेकर गये। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुति के अलावा बच्चों ने विशेष रूप से नृत्य प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का भी निरीक्षण किया। भारतीय…

Read More

प्रदेश में विधानमंडल सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को निर्बाध और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से सभी प्रशासनिक समितियों की बैठकों पर रोक रहेगी। संसदीय कार्य विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुपालन के लिए मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।प्रमुख सचिव जेपी सिंह-II की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि संसद या राज्य विधानमंडल के सत्र के दौरान मंडल, जिला अथवा अन्य स्तरों पर गठित ऐसी किसी भी समिति की बैठक आयोजित नहीं की जाएगी, जिनमें सांसद या विधायक सदस्य अथवा नामित सदस्य हों। शासनादेश में वर्ष 1998 में जारी…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जॉर्डन की अपनी यात्रा के ठोस नतीजों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन, संस्कृति और डिजिटल नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग का “सार्थक विस्तार” हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को शाह अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी की चार दिवसीय तीन देशों की यात्रा का पहला पड़ाव जॉर्डन है। इसके बाद वह इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे।भारत और जॉर्डन ने सोमवार को द्विपक्षीय संबंधों और मित्रता को बड़ा प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संस्कृति, नवीकरणीय…

Read More

 राज्यसभा में मंगलवार को असम गण परिषद (अगप) के एक सदस्य ने दिवंगत लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने की मांग की। अगप के वीरेन्द्र प्रसाद वैश्य ने शून्यकाल में यह मांग करते हुए कहा कि जुबिन एक फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, गायक होने के साथ-साथ समाज सुधारक एवं पर्यावरण प्रेमी भी थे।उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी एवं पार्टी अध्यक्ष अतुल वोरा की ओर से जुबिन को ‘भारत रत्न’ सम्मान देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर 2025 को राष्ट्र ने इस होनहार प्रतिभा को खो दिया था। उन्होंने…

Read More

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर दूसरा विधेयक लाए जाने को लेकर मंगलवार को मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि योजनाओं के नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि मनरेगा के स्थान पर लाया गया ‘विकसित भारत जी राम जी’ विधयेक गलत लगता है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘योजनाओं के नाम बदलने की सनक मुझे समझ नहीं आती। योजनाओं की नाम बदलने की…

Read More

 राज्यसभा में मंगलवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के ऊपर काम का जबरदस्त दबाव और उन्हें कम मानदेय दिये जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से अनुरोध किया कि देश भर में इनकी रिक्तियों को भरा जाए और इनके मानदेय में केंद्र द्वारा दिये जाने वाले अंशदान को दोगुना किया जाए।गांधी ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लगीं आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायक तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम करने वाले कार्यकर्ता काम के बोझ के अत्यंत दबाव में हैं।उन्होंने कहा…

Read More