- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
Author: admin
कानपुर, । अपने परिचित से डाकघर में एफडी खुलवाना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने पीड़ित की दो एफडी खुलवाईं। जिसमें एक नौ लाख तो दूसरी तीन लाख की थी। पीड़ित के ज्यादा ध्यान देने पर आरोपियों ने रुपये निकाल लिए। रुपये कटने का मैसेज आने पर पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रेलवे की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पैरामेडिकल पदों पर एक हजार से भी अधिक भर्ती का नोटिफिकेशन को जारी किया है। ये भर्तियां क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, स्पीच थैरेपिस्ट, डाइटिशियन, फील्ड वर्कर, ईसीजी टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट टेक्नीशियन, लैबोरेटरी असिस्टेंट, ऑप्टोमेट्रिस्ट टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर आदि पदों पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in शुरू की जाएगी। जिसकी अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 है।
नई दिल्ली। सरकार ने पान मसाला और इसी तरह के तंबाकू उत्पादों के विनिर्माताओं पर अपनी मशीन का पंजीकरण न कराने पर एक अक्टूबर से एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने जाने की घोषणा की। जुर्माना उन विनिर्माताओं पर लगाया जाएगा, जो अपनी ‘पैकिंग मशीनरी’ को जीएसटी प्राधिकरणों के पास पंजीकृत कराने में विफल रहते हैं।
अयोध्या, : शहीद अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान काकोरी एक्शन का शताब्दी वर्ष 9 अगस्त से आगामी 9अगस्त 2025 तक मनाएगा। इसके तहत छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां तथा सेमिनार आयोजित किया जाएगा। प्रशासन तथा माध्यमिक विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।
मुंबई। रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की शूटिंग 08 अगस्त से बैंगलोर में शुरू हो सकती है। अभिनेता और निर्माता यश को निर्माता वेंकट के. नारायण और उनके परिवारों के साथ कर्नाटक के कई मंदिरों में जाते हुए देखा गया। पूरे दिन, वह कर्नाटक के श्री सदाशिव रुद्र सूर्य मंदिर, धर्मस्थल में श्री मंजुनाथेश्वर मंदिर और सुब्रमण्य में कुक्के सुब्रमण्य मंदिर में देखे गए।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को मंगलवार को दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आडवाणी की हालत स्थिर है।
पेरिस। ओलंपिक चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में थ्रो 87.58 दूरी पर फेंका था, जिसकी बदौलत उनको गोल्ड मेडल मिला था।
कोलंबो, । श्रीलंका ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है धनंजय की जगह पर तीक्षणा खेल रहे हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें पिछले दो मैचों श्रीलंका से अच्छी चुनौती मिली। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि स्थिति कैसी है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम में दो बदलाव है पंत और पराग टीम में आए हैं। के एल और अर्शदीप…
त्रिशूर (केरल)। केरल के व्यवसायी एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुंदर सी मेनन को कथित धोखाधड़ी की शिकायतों पर त्रिशूर में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्हें रविवार को राज्य पुलिस की जिला अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया और स्थानीय अदालत में पेश किया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए मेनन पर दो कंपनियों के नाम पर लोगों से धनराशि लेने के संबंध में वित्तीय धोखाधड़ी के 18 मामले दर्ज हैं। इन कंपनियों में से एक में वह निदेशक हैं।
नई दिल्ली। वरिष्ठ नौकरशाह देवेश चतुर्वेदी और संदीप पोंडरिक को क्रमश: कृषि और इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी चतुर्वेदी वर्तमान में अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं। छह अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव के रूप में चतुर्वेदी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
