Author: admin

नेशनल डेस्कः पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत ने बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए. उन पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। कोर्ट को बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मिली है। कोर्ट का कहना है, ”बृज भूषण के खिलाफ प्रत्येक पीड़ित के संबंध में धारा 354 और 354ए के तहत आरोप तय किए गए थे।” अदालत का कहना है कि अदालत ने बृजभूषण को छठे पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया। पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले…

Read More

नेशनल डेस्कः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को उनके पति को अंतरिम जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ”लोकतंत्र की जीत” बताया और कहा कि यह राहत लाखों लोगों की प्रार्थना और आशीर्वाद का परिणाम है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए शुक्रवार को उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी। दिल्ली में चुनाव छठे चरण में 25 मई को होंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदार कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था के तहत आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली की…

Read More

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सबसे बड़ी हार होगी। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली में यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ का उत्तर प्रदेश में तूफान आ रहा है। उन्होंने शुक्रवार को यहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह लिखित में ले लें कि नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।” गांधी और यादव के अलावा आम आदमी पार्टी…

Read More

नेशनल डेस्कः सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जमानत की शर्तों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकेंगे। अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल से कहा है कि वह 21 दिन की अंतरिम जमानत अवधि के दौरान तब तक किसी भी सरकारी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, जब तक उपराज्यपाल की मंजूरी प्राप्त करने के लिए ऐसा करना आवश्यक न हो। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने आप नेता पर जमानत की कई शर्तें लगाते हुए कहा, ‘‘वह (केजरीवाल)…

Read More

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 203 अंक से अधिक बढ़त में रहा। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और आईटीसी तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 203.52 अंक की बढ़त के साथ 72,607.69 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 83.7 अंक की बढ़त के साथ 22,041.20 अंक पर खुला। शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेज गिरावट आई थी। सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में…

Read More

कोलकाता। शानदार फॉर्म में चल रही दो बार की पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार को अपने मैदान पर इस सत्र के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस से खेलेगी तो उसका लक्ष्य ईडन गार्डंस पर ही तीन साल में पहली बार आईपीएल प्लेआफ का टिकट कटाने का होगा। दो बार के खिताब विजेता कप्तान गौतम गंभीर की टीम मेंटोर के रूप में वापसी के बाद केकेआर ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक 11 मैचों में से आठ जीतकर दस टीमों शीर्ष पर काबिज केकेआर को प्लेआफ का टिकट कटाने के लिये एक और जीत की जरूरत है।…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं, इस पर AAP को बेसव्री से इंतजार है। केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है। अगर जमानत नहीं मिली तो केजरीवाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे और न चुनाव प्रचार कर पाएंगे। इससे आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान हो सकता है। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि देश में चुनाव है ऐसे में राष्ट्रीय पार्टी के मुखिया केजरीवाल को जमानत मिलनी चाहिए, जिससे वह चुनाव प्रचार कर…

Read More

नंदुबार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के नंदुबार में रैली को संबोधित किया। संबोधन करने के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। निशाना साधते हुए कहा कि धर्म आधारित आरक्षण नहीं होने देंगे। कांग्रेस एससी, एसटी खत्म करना चाहती है। कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है। राम मंदिर को लेकर कहा कि कांग्रेस के लिए मंदिर जाना भारतविरोधी है।

Read More

कन्नौज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख व कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने कन्नौज में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 10 साल नरेंद्र मोदी ने अडानी-अंबानी का नाम नहीं लिया, लेकिन अब उन्होंने अपने दो मित्रों का नाम ले लिया। उन्हें ये भी मालूम है कि अडानी कौन से टैंपो में और कैसे पैसा भेजते हैं, लगता है टैंपो वाला अनुभव प्रधानमंत्री का निजी अनुभव है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्नौज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “INDIA गठबंधन और अखिलेश…

Read More

इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ऐन मौके पर नाम वापसी के बाद चुनावी समीकरणों में आमूल-चूल बदलाव से सभी राजनीतिक दलों का प्रचार ऐतिहासिक रूप से ठंडा दिखाई दे रहा है। नतीजतन झंडे-बैनर बेचने वाले दुकानदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। शहर के राजबाड़ा क्षेत्र में बरसों से झंडे-बैनर बेच रहे गिरधारीलाल जोशी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने ऐसा नीरस लोकसभा चुनाव पहले कभी नहीं देखा। चुनाव को लेकर स्थानीय लोगों में जरा भी उत्साह नहीं है। न तो राजनीतिक दलों के उम्मीदवार, न ही उनके समर्थक झंडे-बैनर खरीदने आ रहे…

Read More