Author: admin

बीजिंग। अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा पेश करने की चीन की हालिया कोशिशों के बीच बीजिंग ने भारतीय राज्य में विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी सूची जारी की है। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने की कवायद को भारत खारिज करता रहा है। उसका कहना है कि यह राज्य देश का अभिन्न अंग है और ‘‘काल्पनिक’’ नाम रखने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा। सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने रविवार को बताया कि चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने ‘जंगनान’ में मानकीकृत भौगोलिक नामों की चौथी सूची जारी की। चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘जंगनान’…

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने कच्चातिवु द्वीप को लेकर उदासीनता दिखायी और भारतीय मछुआरों के अधिकार छीन लिए। जयशंकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे प्रधानमंत्रियों ने कच्चातिवु को एक ‘छोटा द्वीप’ और ‘छोटी चट्टान’ बताया था। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अचानक सामने नहीं आया है बल्कि यह हमेशा से एक जीवंत मुद्दा है। कच्चातिवु द्वीप समुद्री सीमा समझौते के तहत 1974 में श्रीलंका को दे दिया था। जयशंकर ने कहा कि आए दिन यह मुद्दा संसद में उठाया जाता है और…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कच्चातिवु द्वीप मुद्दे को लेकर सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी ने राज्य के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भारत द्वारा कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को सौंपे जाने के मुद्दे पर सामने आ रही नई जानकारियों ने द्रमुक के दोहरे मानकों को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। उन्होंने एक खबर का हवाला दिया जिसमें दावा किया गया था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री एम करूणानिधि ने समझौते पर सहमति दी जबकि द्रमुक ने सार्वजनिक…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में उनकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल को खचाखच भरे अदालत कक्ष में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया। ईडी ने अदालत से केजरीवाल को 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछताछ के दौरान ‘बिल्कुल सहयोग’ नहीं किया।इसके बाद न्यायाधीश ने उन्हें 15…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने ‘‘बंधक’’ बनाए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नौसेना के प्रवक्ता की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमें मछली पकड़ने वाले पोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार देर शाम कहा था…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिंह राव, चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने एक साथ दो पूर्व प्रधानमंत्रियों (मरणोपरांत) समेत चार प्रतिष्ठित हस्तियों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, एस जयशंकर समेत कई मंत्री मौजूद रहे। भारत रत्न से सम्मानित होने वाली हस्तियों में लालकृष्ण आडवाणी को छोड़कर बाकी सभी- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा पी.वी. नरसिम्हा राव, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को…

Read More

पटना। बिहार में प्रथम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में चार सीटों में से दो सुरक्षित सीट गया (सु) और जमुई (सु) सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक (राजग) ने अपने विजयी प्रत्याशी बदल दिये हैं। बिहार में लोकसभा की 40 सीटों में से हाजीपुर, समस्तीपुर जमुई, गोपालगंज, सासाराम और गया सुरक्षित सीट है। बिहार में प्रथम चरण में चार सीट गया (सु), औरंगाबाद, नवादा और जमुई (सु.) के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। इनमें दो (सु) सीट गया और जमुई पर राजग ने अपने विजयी प्रत्याशी बदल दिये हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग में शामिल जनता…

Read More

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा की उनके पिता की मौत कैसे हुई ये साफ है। वो इंसाफ के लिए कोर्ट जाएंगे। उमर ने बताया जब मुख्तार से फोन पर बात हुई तभी उनकी हालत बेहद खराब थी। परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव नही मिलेगा। प्रशासन बांदा से लेकर जायेगा शव। पुलिस अभिरक्षा में होगा सुपुर्दे खाक। भाई अफजाल की तबियत बिगड़ी। सुबह उमर अंसारी और मुख्तार का वकील मेडिकल कॉलेज के पीएम हाउस पहुंचे। उनके सामने पंचनामा की कार्यवाही की गई। इसके बाद पांच डॉक्टरों की टीम परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर रही। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी…

Read More

मुंबई। मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.33 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू बाजारों और विदेशी कोषों के प्रवाह ने भारतीय मुद्रा में गिरावट को रोकने में मदद की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.32 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों में गिरावट के बाद 83.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बाराबर है। रुपया बुधवार को चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.33 पर बंद हुआ था।

Read More