- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
Author: admin
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18-19 जून को उत्तर प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पीएम किसान की 17वीं किस्त के तहत 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे, स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखियों के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे और बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और केरल की अपनी वायनाड सीट खाली कर देंगे। उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से अपनी चुनावी पारी का आगाज करते हुए उपचुनाव लड़ेंगी। यदि प्रियंका उपचुनाव में निर्वाचित होती हैं तो यह पहली बार होगा कि वह सांसद के रूप में संसद में प्रवेश करेंगी। साथ ही पहली बार, गांधी परिवार के ये तीनों सदस्य – सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका – एक साथ संसद के सदस्य होंगे।
भोपाल। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में विदिशा से लोकसभा के लिए चुने जाने के कुछ दिनों बाद अपनी पारंपरिक बुधनी सीट से विधायक के रूप में सोमवार को इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद चौहान ने कहा कि वह सीहोर जिले के बुधनी के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे जहां से उन्होंने दशकों पहले अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
ग्रॉस आइलेट। निकोलस पूरन (98) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी और उसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्वकप के 40वें मुकाबले में अफगानिस्तान को 104 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज शुरुआत अच्छी नहीं रही और अजमतउल्लाह उमरजई ने ब्रैंडन किंग (7) को बोल्ड कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई।
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ देर रात बैठक की जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेता समीक्षा बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बैठक में बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। यह बैठक हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के खराब प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में बुलाई गई।
नई दिल्ली। NEET मामले को लेकर आज फिर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG, 2024 में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी से संबंधित याचिकाओं पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) और केंद्र से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी की ओर से 0.001% लापरवाही है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए।
हत्या, दुष्कर्म जैसे मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए कैदियों की दया याचिकाएं लगातार खारिज हो रही है। कैदी द्वारा दया याचिका के आवेदन के बाद हो रहे परीक्षण में जिलास्तरीय दया याचिका समिति द्वारा विरोध किया जा रहा है। कई मामले ऐसे आए जिसमें जेल प्रशासन द्वारा कैदी के अच्छे आचरण का भी उल्लेख किया गया है, लेकिन दया याचिका समिति इस आधार पर विरोध कर रही है कि अमुक कैदी के छूटने से समाज में गलत संदेश जा सकता है। हालांकि कई ऐसे कैदी भी हैं जिनका मूल्यांकन करने के बाद राज्यपाल ने कारावास से मुक्त करने…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
