भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से नहीं मिले थे और इस बाबत राहुल गांधी की टिप्पणी को उन्होंने ‘बेबुनियाद’ बताकर खारिज कर दिया। लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के एक नेता ने उनकी मां सोनिया गांधी के सामने रोते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वह “इस ताकत से और नहीं लड़ सकते और वह जेल नहीं जाना…
Author: admin
आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को पलक्कड़ में रोड शो करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोट्टामैदान अन्चुविलक्कु से प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू होगा और यह प्रधान डाकघर की ओर जाएगा। रोड शो से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज शाम शहर में एक बाइक रैली भी आयोजित करने वाली है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले 15 मार्च को पथनमथिट्टा शहर में एक जन सभा को संबोधित किया था। इस दौरान…
लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सोमवार को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को हटाने का भी आदेश दिया। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासनिक विभागों के सचिवों को हटा दिया गया है। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के कुछ दिनों बाद आयोग ने बृह्नमुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को हटाने का भी आदेश दिया। आयोग ने सभी…
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने शुक्रवार को दिल्ली में बड़ा बयान देते हुए कहा कि एनडीए ने हमारी पार्टी के साथ न्याय नहीं किया है. इतना ही नहीं इशारों-इशारों में उन्होंने अपने भतीजे चिराग पासवान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी दलित की पार्टी है और हम 5 सांसद हैं. बिहार में तीन का टिकट काटा है. इससे गलत मैसेज जा रहा है. मैं बीजेपी की लिस्ट आने का इंतजार कर रहा हूं. केंद्रीय मंत्रीपशुपति पारस ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे. हम…
आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान को जारी असमंजस आखिरकार खत्म हो गया। चुनाव आयोग ने तारीखों के एलान के लिए कल यानी 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कल यानी शुक्रवार को कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा भी की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और…
होशियारपुर ! शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल ने विधानसभा हलका होशियारपुर से पार्टी के इंचार्ज और वरिष्ठ अकाली नेता स. जतिंदर सिंह लाली बाजवा को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, नई जिंमेवारी मिलने के बाद जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से अकाली नेता जतिंदर सिंह लाली बाजवा का स्वागत करने उनके घर पहुंचे। इस मौके पर लाली बाजवा ने पार्टी वर्करों और नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि अकाली दल हाईकमान ने हमेशा सममान दिया है और पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जो जिंमेवारी सौंपी है, उसे पूरी तनदेही से निभाया जाएगा।…
नई दिल्ली (मार्च 15, 2024) गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोती नगर द्वारा दिल्ली विजय दिवस मनाया गया, जो 15 मार्च 1783 को सिख जनरलों द्वारा दिल्ली की विजय को समर्पित था। इस अवसर पर आयोजित विशेष गुरमति समारोह के दौरान बीबी पुष्पिंदर कौर खालसा के ढाडी जत्थे ने ढाडी वार गाकर लोगों के सामने दिल्ली फतेह दिवस का इतिहास पेश किया। इसके साथ ही भाई वाहेगुरु सिंह के कीर्तनी जत्थे ने गुरबानी कीर्तन गाया। गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष भाई रविंदर सिंह बिट्टू और महासचिव स. राजा सिंह ने कार्यक्रम में सेवाएं देने वाली शख्सियतों को सम्मानित करते हुए लोगों…
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका लगा है क्योंकि पंजाब से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी और राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। चब्बेवाल (54) ने कहा कि उन्होंने होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के तौर पर भी इस्तीफा दे दिया है। प्रमुख दलित नेता चब्बेवाल पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उपनेता थे। वह यहां आप में शामिल हुए और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। चब्बेवाल एक सप्ताह के भीतर आप में शामिल होने वाले पंजाब…
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फार्मा सेक्टर में उत्तर प्रदेश पहले कंज्यूमर (उपभोक्ता) स्टेट था। दवाएं व अन्य जरूरी मेडिकल उत्पाद बाहर से आते थे। अब यूपी फार्मा सेक्टर का उत्पादक और निर्यातक बन जाएगा। इसके लिए सरकार ललितपुर में 2000 एकड़ में फार्मा पार्क बना रही है। यूपी में मेडिकल डिवाइस पार्क भी बन रहा है। इससे फार्मेसी के क्षेत्र में युवाओं को भी व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। सीएम योगी शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 24.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फार्मेसी बिल्डिंग के शिलान्यास एवं स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के…
