कानपुर, । त्योहार पर घर और घूमने जाने वालों को इस बार ट्रेन में सीट की किल्लत का रोना नहीं रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सहुलियत के लिए 18 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। यह ट्रेनें सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गया, पटना, राजगी, आरा, दानापुर, बांद्रा व आनंदविहार के लिए रवाना होंगी। ट्रेनों का संचालन 16 मार्च से एक अप्रैल के बीच अलग-अलग तिथियों में होगा। स्पेशल और सुपरफास्ट ट्रेनों में भरपूर सीटें खाली हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 02365 राजगीर से हर शनिवार व मंगलवार 16 से 30 मार्च तक चलेगी। यह…
Author: admin
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य सचिवालय की बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आग की इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुछ सफाई कर्मचारियों ने सचिवालय ‘वल्लभ भवन’ में धुआं देखा इसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। भोपाल नगर निगम निगम के अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर नील ने बताया, “अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद…
नेशनल डेस्क: भारत और मालदीव के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के बीच, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने शुक्रवार को मालदीव पर भारत के बहिष्कार के आह्वान के बारे में चिंता व्यक्त की और इसका उनके देश के पर्यटन क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ा है। उन्होंने मालदीव के लोगों की ओर से माफी भी मांगी। नशीद, जो इस समय भारत में हैं, ने दोनों देशों के बीच तनाव के बारे में मीडिया से बात की और कहा कि मालदीव के लोगों को “माफ करना” है। उन्होंने यह भी कहा कि मालदीव के लोग चाहते हैं कि भारतीय पर्यटक…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ के नारे के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। देश में आम चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं। प्रचार अभियान की शुरुआत यहां डीडीयू मार्ग स्थित आप मुख्यालय में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई। केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली के लोग मेरा परिवार है और मैंने उनकी सेवा करने के सभी प्रयास किए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा नारा है ‘संसद में…
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा है कि सत्ता और संपत्ति में जब तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक उनका सशक्तीकरण संभव नहीं है। गांधी ने ट्वीट किया ‘महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले साल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ बच्चियों से मिल कर उनसे उनकी आकांक्षाएं पूछी थी। अपेक्षा अनुसार उन्होंने चुनिंदा सुरक्षित करियर ऑप्शंस के बारे में बात की – कुछ जो समाज में लोकप्रिय हैं और कुछ जो उनके माता-पिता की आशाएं हैं। उन्हें…
कासगंज, महाशिवरात्री पर्व के लिए लहरा गंगा घाट कांवड़ लेने गए कांवड़िए की कैंटर वाहन से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन को कब्जे में लिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला एटा थाना मारहरा के गांव फतेहपुर माफी निवासी संजय पुत्र भूरे गांव के अन्य युवाओं के साथ गुरुवार की दोपहर कांवड़ में जल लेने के लिए ट्रैक्टर से निकला था। कांवड़ भरकर जब सभी साथी वापस आ रहे थे तो सोरों-लहरा मार्ग पर उनका ट्रैक्टर…
नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को तीन दिन की राजकीय यात्रा पर मॉरीशस जाएंगीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू, मॉरीशस सरकार के निमंत्रण पर 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए 11 से 13 मार्च के बीच मॉरीशस गणराज्य की राजकीय यात्रा करेंगी। जायसवाल ने बताया कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के जहाज -आईएनएस तीर और भारतीय तटरक्षक बल…
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था। सिद्धू ने एक मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में उस दौरान यह बात कही जब उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं या पार्टी ने उनसे संपर्क किया है? उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साक्षात्कार की एक क्लिप साझा की है। सिद्धू के दावे पर मान ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिद्धू ने कहा, ”मैं आपको एक बात बता सकता…
नेशनल डेस्क: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने कानूनी रूप से विवाहित पति को तलाक दिए बिना एक हिंदू पुरुष के साथ रह रही एक विवाहित मुस्लिम महिला को यह कहते हुए सुरक्षा देने से इनकार कर दिया कि उसका लिव-इन रिलेशनशिप शरीयत के प्रावधानों का उल्लंघन है, जो ‘ज़िना’ ‘हराम’ जैसे कृत्यों को परिभाषित करता है। दरअसल, उच्च न्यायालय एक लिव-इन जोड़े द्वारा महिला के परिवार से सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था। न्यायमूर्ति रेनू अग्रवाल लिव-इन जोड़े द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थीं, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा और उत्तरदाताओं को उनके शांतिपूर्ण…
