बिजनेस डेस्कः वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 350 रुपये उछलकर 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में कीमती धातु 62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 400 रुपये बढ़कर 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले बंद में यह 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “विदेशी बाजार में तेजी का संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 350 रुपये बढ़कर 63,320 रुपये प्रति 10…
Author: admin
ऑटो डेस्क. हीरो मोटोकॉर्प ने अपने Vida V1 Plus को नए अपडेट के साथ लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 97,800 रुपये एक्स शोरूम है, जो Vida V1 Pro की तुलना में 30 हजार रुपये कम है। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ या राजस्थान में राज्य सब्सिडी से कीमत 10,000-20,000 रुपये और कम हो जाएगी। पावरट्रेन Vida V1 Plus दो 1.72 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जिन्हें रिमूव भी किया जा सकता है। इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 100 किमी है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। इसे फुल चार्ज होने में 5 घंटे 15 मिनट का समय…
बिजनेस डेस्कः जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े आने के अगले दिन शेयर बाजार ने शुक्रवार को नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया। बीएसई सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा का उछाल देखा गया और ये 73,745.35 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी में भी 350 अंक से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई और ये 22,338.75 अंक पर बंद हुआ। बाजार की इस तेजी से बीएसई पर सभी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ गया और निवेशकों की दौलत 4.29 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 फरवरी को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल…
नई दिल्ली, ! ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बुकिंग एजेंट द्वारा माल बुकिंग के समय मनमानी अवैध वसूली को लेकर व्यापारी अब खुलकर सड़कों पर आने को मजबूर हो गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें फेडरेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र महिंद्रा, उपाध्यक्ष दीपक मित्तल, रमेश सचदेवा, महासचिव कमल कुमार व्यापारी नेता सुनील पुरी सहित अनेक व्यापारी नेता मौजूद थे। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव यादव ने कहा ट्रांसपोर्ट कंपनियों के…
(झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड के धनबाद में चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेगा क्योंकि देश को ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा है। मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन जल जीवन मिशन एवं आवास योजना के कार्यान्वयन में रुकावटें पैदा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यहां ‘विजय संकल्प महारैली’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार क्योंकि देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जहां दूसरों से सारी उम्मीदें खत्म होती हैं, वहां से मोदी की…
लखनऊ। चर्चित अधिकारी लक्ष्मी सिंह एक बार फिर से विवादों में है। इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी बनी लक्ष्मी ने प्रमोशन पाने के लिए झूठा शपथ पत्र दिया। जिसको लेकर उनके खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लक्ष्मी सिंह इस समय में आगरा की एसआईबी में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले गाजियाबाद में तैनाती के दौरान लक्ष्मी सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में 70 लाख रुपयों के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी इस मामले में वो जेल भी गई थी। अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात लिपिक महेंद्र प्रताप सिंह…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव से 2024 से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजभावन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने राज्यपाल को रोम रोम में राम पुस्तक भी भेंट की। सूत्रों के मुताबिक सुभासपा से ओपी राजभर और दारा सिंह चौहन को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके अलावा आरएलडी से भी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह किसी भी वक्त हो सकता है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन सरकार “जंगलराज की गारंटी” है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भाजपा और मोदी मीडिया मिल कर कैसे ‘झूठ का कारोबार’ कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था उसका सबसे बड़ा उदाहरण है।” उन्होंने दावा किया, “कहीं पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव, तो कहीं ईंटों से कुचल कर हत्या की वारदात। कहीं भाजपाइयों द्वारा आईआईटी-बीएचयू कैंपस में सामूहिक दुष्कर्म का दुस्साहस, तो कहीं न्याय न मिलने पर…
लखनऊ, । आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिवस है। देश भर से नेताओं ने उन्हें बधाई सन्देश भेजे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। https://twitter.com/myogiadityanath/status/1763373899163853250?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1763373899163853250%7Ctwgr%5Ec1718e4e2b428ad86545f5c1596377aa34fda60b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amritvichar.com%2Farticle%2F447303%2Fcm-yogi-congratulated-bihar-cm-nitish-kumar-on-his-birthday अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा-बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।
नई दिल्ली। पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के निदेशक मंडल ने सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई के बीच दोनों के बीच अंतर-कंपनी समझौतों को खत्म करने को मंजूरी दे दी है। वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों कंपनियों के बीच एक-दूसरे पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने एक मार्च, 2024 को इन समझौतों को समाप्त करने और शेयरधारक समझौतों में संशोधन को मंजूरी दी। दरअसल पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) नियमों का अनुपालन न करने को…
