अयोध्या, रामनगरी में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के साथ होलिकोत्सव का प्रारंभ हो गया। सुबह हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ संत-महंतों की अगुवाई में नागा साधुओं ने पहले बजरंगी बली को अबीर-गुलाल समर्पित किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी के पवित्र निशान, पताका व गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसे अयोध्या के पंचकोसीय क्षेत्र की परिक्रमा की व अन्य मठ मंदिरों में होली खेलने का निमंत्रण भी दिया।जमकर होली खेली। अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी पर रंगों के बीच आस्था का ज्वार दिखा। सुबह हनुमानजी को अबीर-गुलाल समर्पित करने के बाद नागा साधुओं ने होली खेली। इस दौरान…
Author: admin
काबुलः पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद अब खुली जंग में बदल चुका है। हाल के दिनों में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगातार हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग, मोर्टार हमले और हवाई स्ट्राइक्स शामिल हैं। अफगान तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के बाजौर, खैबर और अन्य जिलों में स्थित कई सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिसमें दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कुछ चौकियां कब्जे में ली गईं। हालांकि, पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए जवाबी कार्रवाई में अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे प्रमुख शहरों पर हवाई हमले किए,…
होली से पहले ही दिल्ली, मुंबई, पंजाब, जम्मू व मध्य प्रदेश से लखनऊ होकर बिहार, कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त है। नियमित ही नहीं होली स्पेशल ट्रेनों तक में सीटें खाली नहीं हैं। 28 फरवरी के बाद ज्यादातर ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति है। दिल्ली से बिहार जाने वाली 32 नियमित और सात होली स्पेशल ट्रेनें लखनऊ से गुजरती हैं। इनमें किसी भी ट्रेन में किसी में भी सीट उपलब्ध नहीं है। लखनऊ मेल, फरक्का, गोरखधाम, वैशाली, श्रमजीवी और बिहार संपर्क क्रांति जैसी प्रमुख ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति है। न्यू दिल्ली-डिब्ब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सेकेंड एसी…
लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की महत्वाकांक्षी परियोजना ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण लगभग तैयार है, लेकिन शहरवासियों को इस नई जीवन रेखा के खुलने का इंतजार अभी और बढ़ गया है। उद्घाटन की तारीख एक बार फिर स्थगित कर दी गई है, जिससे अब यह मार्च में ही संभव लग रहा है। पहले योजना थी कि 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर इसका लोकार्पण हो जाएगा, लेकिन विभिन्न कारणों से कार्यक्रम टल गया। इसके बाद 28 फरवरी को नई तारीख तय की गई थी, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस…
लखनऊ, : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बिजली बिल राहत योजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में योजना की प्रगति, राजस्व प्राप्ति और उपभोक्ताओं को दी गई राहत पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अब तक 47 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने इस योजना में नामांकन कराया है, जो योजना की व्यापक सफलता और जनविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विभाग को अब तक 4,807 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, योजनानुसार प्रदेश…
थाना पूराकलंदर के चर्चित गैंगरेप केस में आरोपी सपा नेता मोईद खान को न्यायालय द्वारा बरी करने के बाद वह शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। वह दोपहर अपने घर पहुंचे तो परिवार के लोग भावुक हो गए। 19 महीने बाद जेल से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा था। हमें न्याय मिला है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत आदमी हैं। वह इस तरीके का काम नहीं कर सकते। उन्हें झूठी खबर देकर भ्रमित किया गया। जल्द ही वह अपनी बेकरी को फिर से चालू करेंगे। यह हमारे बच्चों के रोजगार का साधन है।…
रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न नगरों के लिये होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष गाड़ियों में माह फरवरी एवं मार्च में सीटें खाली हैं, जिसको लेकर शुक्रवार को रेलवे की तरफ से जानकारी दी गयी है। इज्जत नगर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं से चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी में 1 मार्च को शयनयान श्रेणी में 318 बर्थ, 8 मार्च को शयनयान श्रेणी में 235 बर्थ और 15 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 03…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी मासांत तक की कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक 1.96 लाख करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रह किया जा चुका है। आबकारी से 13% अधिक आय के साथ जीएसटी-वैट-परिवहन सहित हर क्षेत्र में राजस्व बढ़ा है। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रयास और तेज करने के निर्देश दिए। योगी ने होली के मद्देनजर पर अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के साथ लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन और बेहतर बस सेवाओं की पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी…
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 5 मार्च को होने वाली इस शादी से पहले प्री-वेडिंग समारोह शुरू हो चुके हैं। अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक के साथ यह खास मौका अंबानी परिवार ने जामनगर में अपने आवास पर आयोजित किया, जहां दोनों परिवारों ने मिलकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक दिल छू लेने वाले वीडियो में सचिन की इमोशनल स्पीच कैद हुई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। सचिन ने अंबानी परिवार का आभार जताते हुए कहा कि…
