Author: admin
राकेश थपलियाल, नई दिल्ली। दिल्ली ओलंपिक खेल 2024 के पुरुष और महिला हॉकी टूर्नामेंट दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज में शुरू हुए। दिल्ली हॉकी और दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन इसका आयोजन कर रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर रवि नारायण कर और दिल्ली हॉकी की महासचिव श्रीमती आशा ठाकुर ने किया।महिला वर्ग के पहले मैच में यूनाइटेड क्लब ने टाइगर क्लब को 8-0 से हराया। प्रियंका ने दो गोल किये। मानसी, सोनू, शुभम, मुस्कान, दिव्या, जूही ने एक-एक गोल किया। पुरुष वर्ग में जीएस एजुकेशन स्पोर्ट्स एकेडमी ने छोटानागपुर को 6-1 से हराया। विजेता टीम की ओर…
मुंबई, 8 फरवरी, 2024: एलपीजी डिलीवरी अनुभव को बदलने की दिशा में एक अभिनव कदम में, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने गर्व से “प्योर फॉर श्योर” के लॉन्च की घोषणा की है। गोवा में IEW 2024 में माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री द्वारा उद्घाटन की गई इस पहल का उद्देश्य अंतिम-मील वितरण अक्षमताओं को खत्म करना और ग्राहकों की संतुष्टि को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाना है। खुदरा व्यवसाय से अपनी विशिष्ट “प्योर फॉर श्योर” पहल का विस्तार करते हुए, बीपीसीएल सीधे ग्राहक के दरवाजे पर एलपीजी सिलेंडर में गुणवत्ता और मात्रा आश्वासन प्रदान करने के…
परिवार के साथ दिल्ली में रह रही महिला पति के लिए चाय बना रही थी,उसी बीच उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए कहीं ले जाया जाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसका शव गांव लाया गया। मौत की सच्चाई का पता लगाने में जुटी पुलिस ने उसका शव कब्ज़े में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया है कि टड़ियावां थाने के मतेडा़ निवासी मुकेश की शादी करीब 7 साल पहले सुरसा थाने के बोझवा गांव के सुरेश की पुत्री रवीना के साथ हुई थी। मुकेश पत्नी रवीना और दो बच्चों के साथ दिल्ली…
लखनऊ, । भारत नेपाल सीमा पर रहने वाले थारू जनजाति समेत एक लाख से अधिक लोगों का निशुल्क स्वास्थ परीक्षण होगा। इतना ही नहीं बीमार लोगों का इलाज भी किया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज यानी गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजधानी स्थित अटल बिहारी वाजपई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर से स्वास्थ्य सेवा यात्रा की शुरुआत कर की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा यात्रा के दौरान लगने वाले मेगाकैंप में सरकार की तरफ से मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और उत्तर प्रदेश को स्वस्थ…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बनाना एक राजनीतिक मानसिकता थी, जिसे खत्म करके हमने इसे देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाया है। प्रदेश में परंपरागत कारीगर, शिल्पकार और युवा उद्यमी जो पहले निराश था आज उसके चेहरे पर उत्साह दिखता है। उत्तर प्रदेश की ओडीओपी योजना आज आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बन चुकी है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण के कर्टेन रेजर सेरेमनी के आयोजन के दौरान कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने औद्योगिक आस्थानों और ओडीओपी सीएफसी की 13 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसके बाद बृहस्पतिवार को वाहनों का भारी जाम लग गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरिता विहार में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-नोएडा राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में वाहनों के जाम में फंसे होने की सूचना है। अधिकारियों ने इस बीच बताया कि किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते…
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों पर हैं। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री का खुलकर समर्थन किया है और एक्स पर उन्होंने इससे जुड़ा हुआ पोस्ट भी शेयर किया है। कर्नाटक CM सिद्धरमैया के समर्थन में उतरे नवजोत सिद्धू के ट्विटर पर किया गया पोस्ट काफी चर्चा पर है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र राज्यों के संघ से ही मिलकर बनाता है। राज्यों से प्राप्त किए हुए पैसों से ही केंद्र को फंडिंग होती है। यदि फिर भी केंद्र राज्यों के साथ भेदभाव करता है तो वह…
नोएडाः माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद का ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सेक्टर-36 में बना मकान कुर्क कर लिया. तीन मंजिला इस मकान की कीमत करीब 7 करोड़ बताई गई है. कुख्यात माफिया अतीक अहमद की मौत हो चुकी है लेकिन उसके बाद भी योगी सरकार उसके व उसके सहयोगियों के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों पर कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर कार्रवाई की. माफिया अतीक अहमद की मौत हो चुकी है. योगी सरकार उसके व उसके सहयोगियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई कर रही है. दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड के बाद कुख्यात माफिया…
Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाली फिल्म सिटी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार बेहद गंभीर है। इसे लेकर रियल एस्टेट कंसल्टेंसी सीबीआरई ने बुधवार को कहा कि नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी के पहले चरण के विकास से 10,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी 1,000 एकड़ में फैलेगी और इसे तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। इसके तीन चरणों में 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। यीडा के सेक्टर 21 में विकसित होगी फिल्म सिटी पहला चरण 230 एकड़ में…
