केजरीवाल और आतिशी ने 27 जनवरी को दावा किया था कि भाजपा, ‘आप’ सरकार को गिराने के लिए सत्तारूढ़ दल के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये और अगले साल के विधानसभा चुनाव में टिकट की पेशकश कर उन्हें खरीदने का प्रयास कर रही है. नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के नोटिस का अरविंद केजरीवाल और आतिशी आज जवाब नहीं देंगे. आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा, “प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तार से बता चुके हैं, आने वाले दिनों में पुलिस को लिखित में विस्तृत जवाब देंगे.” आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “हम आने वाले दिनों में इसका…
Author: admin
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने विश्वास मत जीतने का भरोसा जताया, जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि चंपाई सोरेन सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएगी. विधानसभा में हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 तारीख देश का काला अध्याय है. देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई. इसमें राजभवन भी शामिल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आरोप साबित हुए, तो राजनीति ही नहीं, झारखंड भी छोड़ दूंगा. झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के लिए आज का दिन बहुत अहम है. विधानसभा में उन्हें…
Hapur News : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को गोपनीय सूचना लीक करने के तार हापुड़ से जुड़े हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हापुड़ से 8 जनवरी 2021 को सौरभ शर्मा नाम के पूर्व सैनिक को ATS ने गिरफ्तार किया था। सौरभ शर्मा भी आईएसआई के संपर्क में था। दावा था कि आईएसआई के एजेंट ने सौरभ की पत्नी के खाते में रुपये भेजे थे। वह गांव बिहूनी का रहने वाला था। रविवार को सतेंद्र के रूप में हापुड़ जिले से दूसरा जासूस पकड़ा गया था। क्या है पूरा मामला एटीएस ने एक बयान जारी…
HP Board New Dates Sheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखों में फिर बदलाव किया है. बोर्ड ने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए नई डेटशीट अपनी साइट पर अपलोड कर दी है. नई दिल्ली: HP Board Class 10th, 12th Exam 2024 Dates Revised: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की एक बड़ी खबर आ रही है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखों में फिर बदलाव किया है. अब एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21…
Noida News : जेवर में बन रहे दक्षिण एशिया के सबसे बड़े नोएडा ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने जाने वाले किसी देशी विदेशी मुसाफिरों और पर्यटकों को कोई समस्या न हो, इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने पूरी योजना तैयार कर ली है। अथॉरिटी का मकसद है कि उसकी योजनाओं से लोगों को सुविधाओं के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिले। इस उद्देश्य से यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पास दुकानें, पेट्रोल पंप और होटल की योजना लॉन्च करेगी। यह योजना अगले हफ्ते आ जाएगी। बीते हफ्ते खुली थी फिल्म सिटी की बिड नोएडा एयरपोर्ट के पास तेजी…
Hapur News : थाना कपूरपुर और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ़्तार किया है। इन तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। ये लोग देश विभिन्न राज्यों में गांजे की सप्लाई कर रहे थे। क्या है पूरा मामला पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि कुछ लोग कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे हैं। वे गांजे की सप्लाई यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में करेंगे। इस सूचना के आधार पर टीम…
Ghaziabad News : सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर परिवार को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश करने और परिवार की महिलाओं की न्यूड वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर परिवार से एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। परिवार ने जब रुपए नहीं दिए तो उसने वीडियो वायरल कर दी। उसके बाद महिला की बेटी को उसके पति ने छोड़ दिया, जबकि एक बेटी की शादी टूट गई। यह है पूरा मामला सिहानी गेट थाने में एक महिला ने बताया कि वह वाराणसी…
UP Budget 2024: जनता को दी करीब 25 हजार करोड़ की नई योजनाओं की सौगात UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सोमवार को बजट पेश किया. बजट में महिला, युवा, किसान और रोजगार सृजन पर सबसे अधिक फोकस किया गया है. यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (UP FM Suresh Khanna) ने बजट पेश करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के बजट का आकार 7, 36,437 करोड़ रुपये, जिसमें…
Chhattisgarh Budget 2024: राज्यपाल का अभिभाषण अंग्रेजी में होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपत्ति जताई. साथ ही उन्होंने कहा कि अभिभाषण में बहुत सारे विषयों का उल्लेख नहीं किया गया है. राज्यपाल के अभिभाषण में कई योजनाओं का जिक्र है, जबकि जनता को अब तक इसका फायदा नहीं मिला है. Bhupesh Baghel Reaction on Governor’s Address: छत्तीसगढ़ विधानसभा (CG Assembly) का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया है. सत्र (CG Budget Session) की शुरुआत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Biswabhusan Harichandan) के अभिभाषण से हुई. जिसमें उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई. वहीं राज्यपाल का अभिभाषण अंग्रेजी में होने पर…
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए गाजियाबाद जिले में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने नकलविहीन परीक्षा के लिए निर्देश दिए हैं। जनपद में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र नहीं है। 8 परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया गया है। इस बार जनपद में 53 हजार से अधिक परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। यह है पूरा मामला हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए गाजियाबाद जनपद में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गाजियाबाद में कुल 53,246 पंजीकृत छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि जनपद…
