Author: admin

यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरनौल में सफाई में स्वास्थ्य का योगदान तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी गर्ल्स कालेज के रसायन विभाग की प्राध्यापिका डॉ योगिता व सुगंध मुख्य वक्ता रहीं। स्कूल प्रिंसिपल जीआर अटवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम आईटी वोकेशनल प्राध्यापक डॉ हितेश गुप्ता की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ योगिता ने विद्यर्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शरीर से ही नहीं, अपितु मानसिक व सामाजिक रूप से स्वस्थ होना भी बेहद जरूरी…

Read More

यमुनानगर, 3 फरवरी-इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा. धर्म पाल ने  बताया की ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए भारत की सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त  विश्वविद्यालय (इग्नू)  इग्नू में एडमिशन के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए  जनवरी 2024 सत्र की एडमिशन प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने बताया कि जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन  करके उनके…

Read More

चंडीगढ़, (संजय अरोड़ा) भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर देश के सम्मानित नेता एवं भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित श्री लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी है। श्री जाखड़ ने अपने संदेश में लिखा है कि यह जानकर खुशी हुई कि श्री. लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। एक सच्चे राजनेता, आडवाणी जी राम मंदिर आंदोलन के वास्तुकार थे और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। इस दिग्गज नेता ने उपप्रधानमंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर रहकर देश की…

Read More

नई दिल्ली : 35वां अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता सम्मेलन 4 से 6 फरवरी तक कृपाल बाग, दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की अध्यक्षता में इस वर्ष इस सम्मेलन में प्रेम, मानव एकता और विश्व शांति के सिद्धांतों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। अनेक धर्मों के प्रमुख और विश्व के विभिन्न देशों से आए अनेक प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेकर एक-दूसरे के विचारों को समझते हुए मानव एकता के उद्देश्य को पाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान विश्व शांति और मानव…

Read More

 चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा) चंडीगढ़ एनसीसी ग्रुप ने प्रशिक्षण वर्ष 2023-2024 में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रादेशिक एनसीसी निदेशालय के अंतर्गत आठ में एनसीसी ग्रुपों में से पहला स्थान हासिल किया है। इन राज्यों से 60 एनसीसी कैडेटों वाली आठ टीमों ने अपने संबंधित एनसीसी कार्यालयों के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था । एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने एनसीसी अकादमी रोपड़ में आयोजित एक समारोह में मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा, अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और यूटी चंडीगढ़ से चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की।…

Read More

तैयारियों के लिये 3 से 5 फरवरी को लोकसभा क्षेत्रवार होगी बैठक – दीपक बाबरीया चंडीगड़ (संजय अरोड़ा) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव दीपक बाबरीया ने बताया कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत उनके संदेश को ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान’ के जरिये हर गांव, हर शहर, हर घर तक पहुंचाने के लिये दिल्ली में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अभियान के व्यवस्थापन के लिये नियुक्त लोकसभा संयोजक, हर तीन विधानसभा पर एक डिविजनल कोआर्डिनेटर और हर विधानसभा में युवा कांग्रेस द्वारा शंखनाद कार्यक्रम के तहत नियुक्त…

Read More

कौमी पत्रिका ! वर्ष 1990 में राम मन्दिर आन्दोलन के दौरान उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या के लिए राम रथ यात्रा निकाली. हालांकि, आडवाणी को बीच में ही गिरफ़्तार कर लिया गया पर इस यात्रा के बाद आडवाणी का राजनीतिक कद और बड़ा हो गया. 1990 की रथयात्रा ने लालकृष्ण आडवाणी की लोकप्रियता को चरम पर पहुंचा दिया था. वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद जिन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, उनमें आडवाणी का नाम भी शामिल है. हालांकि, बाद में उन्हें बरी कर दिया गया. लालकृष्ण आडवाणी का जन्म वर्तमान पाकिस्तान के कराची में आठ नवंबर, 1927…

Read More

कन्नौज,  कौमी पत्रिका । सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कन्नौज पहुंचें। जहां सबसे पहले उनका काफिला पूर्व विधायक व मौजूदा विधान परिषद सदस्य रहे बनवारी लाल दोहरे के घर पहुंचा। बता दें कि, बनवारी लाल की बीते वर्ष 2023 में फरवरी माह में निधन हो गया था। उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचें। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओमप्रकाश पाठक के चित्र पर माल्यार्पण किया। दोपहर एक बजे करीब वह शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर पहुंचें। जहां से वह करीब 350 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं-परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। मंच पर 10…

Read More

दिल्ली. तुलसी पीठाधीश्वर जगदुस रामभद्राचार्य महाराज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी. फिलहाल वायुमार्ग से देहरादून ले जाया जा रहा है. उनके साथ 3 डॉक्टरों की टीम भी है, जो उनकी सेहत पर नजर रख रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभद्राचा के उत्तराधिकारी को फोन करके उनका हालचाल जाना जगदुरु की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर बड़ गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल के चिकित्सा अधिकार डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें यह…

Read More

देहरादून, कौमी पत्रिका । उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिये सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में बनी विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। अब मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज शाम कैबिनेट की बैठक होगी। इस कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता मुख्य विषय के रूप में लाई जाएगी। कैबिनेट में पास होने के बाद समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को विधेयक के रूप में विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। धामी ने अपने शिविर कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विधान सभा चुनाव…

Read More