राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी जो अब पूरी हुई है। उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख किया।मुर्मू ने कहा, ‘‘राम मंदिर की अकांक्षा सदियों से थी, आज सच हुई है।’’ उनकी इस टिप्पणी पर सदस्यों ने मेजें थपथपाईं। राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह गत 22 जनवरी को संपन्न हुआ। मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने, औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों के स्थान पर…
Author: admin
*नई दिल्ली, 30 जनवरी 2024* मंगलवार सुबह इंडिया हैबिटेट सेंटर में सीआईआई एमएसएमई समिट का आयोजन हुआ I दिल्ली के उद्योग मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए कार्यक्रम में दिल्ली के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए उद्योगपतियों के साथ-साथ दिल्ली उद्योग मंत्रालय के विभिन्न अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया I कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि दिल्ली का सरकारी तंत्र चलाने के लिए यहां पर विभिन्न सरकारी संस्थान है I दिल्ली में बहुत सारी शक्तियां हैं जो केंद्र सरकार के अधीन आती हैं बहुत सारी शक्तियां हैं…
कर्नाटक में लोकायुक्त कर्मियों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 10 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 40 स्थानों पर बुधवार को छापे मारे। लोकायुक्त पुलिस महानिरीक्षक डॉ. ए सुब्रमण्येश्वर राव ने बताया कि बेंगलुरु को छोड़कर विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘चामराजनगर, मैसूरु, हासन, मंड्या, तुमकुर, कोप्पल और मंगलुरु में अधिकारियों के खिलाफ छापे जारी हैं। विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ मांड्या में छापे मारी की गई, जिनका बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा में एक घर और नागमंगला में एक फार्महाउस है। लोकायुक्त कर्मियों ने कार्यकारी अभियंता के ससुर के आवास पर…
कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार ने विभिन्न कलेक्टरों और जिला विकास अधिकारियों (डीडीओ) सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 50 अधिकारियों का तबादला किया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की अधिसूचना के अनुसार, जामनगर जिला कलेक्टर बी ए शाह को वडोदरा जिले के नए कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वर्तमान में वडोदरा कलेक्टर के रूप में कार्यरत ए बी गोर को गांधीनगर में मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।…
डेविस कप मुकाबले के लिए लगभग 60 साल में पहली बार पाकिस्तान दौरे पर गयी भारतीय टेनिस टीम को इस देश की यात्रा करने वाले राष्ट्र अध्यक्ष जैसी सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। खिलाड़ियों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए लागू सुरक्षा योजना के तहत एक बम निरोधक दस्ता हर सुबह इस्लामाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जांच करेगा और यात्रा के दौरान भारतीय टीम दो एस्कॉर्ट वाहन की निगरानी में रहेगी। पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) सुरक्षा पहलू पर कोई समझौता नहीं करना चाहता है। भारतीय खिलाड़ी ज्यादातर आयोजन स्थल और होटल तक ही सीमित रहेंगे। खिलाड़ियों के लिए यह स्थिति हालांकि…
भारत की दीप्ति शर्मा एक पायदान चढकर आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में मंगलवार को संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि उनकी हमवतन रेणुका सिंह भी दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा तीन पायदान गिरकर दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई । दीप्ति के साथ पाकिस्तान की सादिया इकबाल दूसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड की सारा ग्लेन चौथे स्थान पर है । इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्सेलेटन शीर्ष पर बनी हुई है । हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष दस में कोई बदलाव नहीं है । इसमें दीप्ति चौथे स्थान पर बनी…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में करीब दस घंटे तक पूछताछ की। वहीं इसी मामले में लालू यादव के पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से आज पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव के लिए ईडी ने 60 सवाल तैयार किए हैं, जो तेजस्वी को जवाब देने हैं। साथ ही ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मामले की जांच ईडी कर रही है। आरोप के अनुसार, लालू यादव ने…
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर अपना शिकंजा कसते हुए एनआईए ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने कहा कि आरोपी वाजिद अली, मुबारिक अली और शमशेर खान ने अन्य सह-अभियुक्त व्यक्तियों के साथ मिलकर मुसलमानों को हिंसक कृत्य करने के लिए हथियार चलाने और उपयोग करने का प्रशिक्षण देने की साजिश रची है। वाजिद अली, मुबारिक अली और शमशेर खान को 2047 तक भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करने के लिए पीएफआई के लिए हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने में शामिल…
लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, 31 जनवरी से आरंभ हो रहे संसद के बजट सत्र के मद्देनजर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में मंगलवार को विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। रक्षा मंत्री और लोकसभा में सदन के उपनेता राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व किया। संसद भवन परिसर में हुई इस बैठक में उपस्थित नेताओं में कांग्रेस के नेता कोडिकुनिल सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता टी आर बालू, शिवसेना के राहुल शेवाले, समाजवादी पार्टी के…
