कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर ‘‘किसानों का विश्वास खो देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर इसे वापस हासिल करने की कोशिश करेगी । गांधी ने बिहार के पूर्णिया जिले में किसानों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें यह आश्वासन दिया। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा राज्य में प्रवेश के एक दिन बाद आज पूर्णियां पहुंची । राज्य के किसानों और मजदूरों के बीच पीढ़ियों से लोकप्रिय रहे ‘‘गमछा’’ को अपने सिर पर लपेटे गांधी ने कहा,‘‘ (मोदी) सरकार किसानों की चिंताओं को दूर…
Author: admin
राज्य की राजधानी चंडीगढ़ में आप पार्टी के सत्ता वाले राज्य पंजाब में बीजेपी को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राज्य की राजधानी चंडीगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर ने मेयर सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। वैसे तो राज्य की राजधानी चंडीगढ़ में आप पार्टी के सत्ता में है लेकिन बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर ने बाजी मार ली है। हालांकि, यह चुनाव काफी हंगामे के बीच संपन्न हुआ है। इस बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक को दखल मामले में दखल तक देना पड़ गय। लेकिन इस चुनाव के नतीजे के बाद बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चंडीगढ़ में महापौर पद के लिए हुए चुनाव में सरेआम ‘‘बेईमानी’’ की गई और जिन लोगों ने ऐसा किया वे राष्ट्रीय चुनाव में किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनकी यह प्रतिक्रिया मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोज सोनकर द्वारा ‘आप’ के कुलदीप कुमार को हराकर महापौर पद जीतने के बाद आई। कुमार को कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद महापौर पद के लिए चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था। नतीजे घोषित होते ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन…
जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक सोमवार को लापता हो गए। कई तरह की अटकलों के बाद वह मंगलवार 30 जनवरी की दोपहर रांची पहुंचे। रांची पहुंचकर हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम हाउस में सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ मीटिंग की। इसके बाद वे अपने पिता शिबू सोरेन से मिलने मोरहाबादी निकल गए। वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मांग की है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। अपने बयानों में उन्होंने सीएम सोरेन को उन्होंने ‘भगोड़ा’ बताया है। सीएम हाउस में चल रही बैठक में विधायक बसंत सोरेन, विधायक सीता…
उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों से पहले बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। मंगलवार को जारी लिस्ट के अनुसार 84 आईपीएस के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आईएएस संजीव गुप्ता को यूपी के गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी में आईपीएस एलआर कुमार को पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था के पद पर भेजा गया है। जबकि शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ क्षेत्र बनाए गए हैं।
मुंबई। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 503.47 अंक उछलकर 71,204.14 अंक पर पहुंच गया।निफ्टी 178.55 अंक चढ़कर 21,531.15 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत सोमवार को बिहार के सीमांचल किशनगंज जिले में पहुंच गए हैं। मुस्लिम बहुल किशनगंज जिला कांग्रेस का गढ़ है। न्याय यात्रा ऐसे समय में राज्य में प्रवेश कर रही है जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस चले गए। यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद राहुल गांधी की पहली बिहार यात्रा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि…
नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कथित जमीन घोटाले मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज(सोमवार) ईडी की टीम दिल्ली में हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची। दक्षिण दिल्ली के शांति निकेतन स्थित हेमंत के आवास पर ईडी के पहुंचने से हलचल तेज हो गई है। सीएम हेमंत सोरेन आवास में ही मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हो सकती है। अचानक ईडी ने आवास पर छापेमारी की है। 20 जनवरी को सोरेन से ईडी ने उनके आवास पर करीब सात घंटे…
दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अभिभावकों को सलाह दी कि वे अपने बच्चे के रिपोर्ट कार्ड को अपना विजिटिंग कार्ड न मानें। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि छात्रों को खुद से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, दूसरों से नहीं। राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रगति मैदान के नवनिर्मित भारत मंडपम के टाउन हॉल में प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सातवें संस्करण में कहा कि प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां जीवन में प्रेरणा का काम करती हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों…
