Author: admin

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राहुल गांधी के नेतृत्व में असम में तीसरे दिन शनिवार को फिर से शुरू हुई। वह लखिमपुर जिले के बोगीनदी से यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। यात्रा बहाल होने पर बस में सवार गांधी ने सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सड़क किनारे लोगों के खड़े होने के कारण वह कई स्थानों पर बस से उतरे, लोगों से बातचीत की और कुछ मीटर तक उनके साथ पैदल भी चले। पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा सुबह गोविंदपुर (लालुक) में रुकेगी जहां वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, भूपेन…

Read More

दक्षिणपंथी संगठन ‘हिंदू सेना’ ने शनिवार को मध्य दिल्ली के बाबर रोड साइनबोर्ड को विरूपित कर दिया और इसका नाम बदलने की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसके ऊपर एक पोस्टर चिपकाया जिस पर अयोध्या मार्ग लिखा है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि पोस्टर हटवाया जा रहा है और इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इस बीच ‘हिंदू सेना’ के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि संगठन लंबे समय से बाबर रोड का नाम बदलने की मांग कर रहा है।

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां श्रीरंगम में प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे वह श्रीरंगम में विभिन्न विद्वानों द्वारा किए जा रहे कंब रामायण के पाठ के भी सुनेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री का दोपहर को रामेश्वरम जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे और भजन सुनेंगे। श्रीरंगम मंदिर को ‘बोलोगा वैकुंठम’ या ‘पृथ्वी पर वैकुंठम’ के नाम से भी जाना जाता है।

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पारंपरिक तमिल परिधान पहनकर यहां श्री रंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के दौरान ‘वेष्टि’ (धोती) और ‘अंगवस्त्रम’ (शॉल) पहना था। उन्होंने भगवान विष्णु के मंदिर में पूजा-अर्चना की और हाथी को भोजन देकर आशीर्वाद लिया। मोदी ने इस दौरान श्री रंगनाथस्वामी के दर्शन किए। उन्हें मंदिर के पुजारियों ने ‘सदरी’ प्रदान की। प्रधानमंत्री ने वैष्णव संत-गुरु श्री रामानुजाचार्य और श्री चक्रथाझवार को समर्पित कई ‘सन्नाधि’ (देवताओं के लिए अलग-अलग पूजास्थल) में प्रार्थना की। तमिल में इष्टदेव को रंगनाथर के नाम से…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश अगले तीन साल में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाएगा। शाह ने यहां सलोनीबारी में सशस्त्र सीमा बल के 60वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक एसएसबी ‘‘संस्कृति, इतिहास, भौगोलिक स्थिति और भाषा को बारीकी से एकीकृत करने’’ और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को देश के बाकी हिस्सों के करीब लाने में एक अद्वितीय भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन साल में देश नक्सली समस्या से 100 फीसदी मुक्त हो जाएगा।’’…

Read More

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे, जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। रामलीला में कई सालों तक भगवान राम, लक्ष्मण का किरदार निभा चुके रामभक्त तो इस कदर प्रफुल्लित हैं उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है। आज भी इनके दिल और दिमाग़ में भगवान राम का एक-एक प्रसंग और भगवान का जीवन चरित्र बखूबी याद है। अब राममंदिर…

Read More

गोरखपुर/लखनऊ। अपनी सनातन परंपरा में आत्मा अजर अमर होती है। 12 सितंबर 2014 को ब्रह्मलीन हुए गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ (बड़े महराज) की आत्मा इन दिनों बहुत खुश होगी। क्योंकि वह राम मंदिर आंदोलन के नायकों में से थे। उनके पास मंदिर आंदोलन के दौरान दो सबसे अधिक अहम पदों (राम जन्म भूमि यज्ञ समिति और राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष) थे। ये दायित्व इस बात का प्रमाण है कि आजादी के आंदोलन के बाद देश की राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाले राम मंदिर आंदोलन में उनका क्या कद था? उम्र भर जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण…

Read More

प्रयागराज। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। पूरे देश में होने वाले जश्न में प्रयागराज भी अछूता नहीं है। 22 जनवरी को दशहरा-दिवाली एक साथ मनाने की तैयारी है। शहर को अभी से सजाया जा रहा है। मंदिरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए खास फूलों की बुकिंग की गई है। इसके लिए व्यापारियों के यहां ऑर्डर बुक कराए जा रहे हैं। भगवान श्रीराम का संगम नगरी से गहरा नाता होने के नाते संगमनगरी में भी उल्लास छाया हुआ है। एक तरफ जहां अयोध्या में मंदिर…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि रोहित शर्मा प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कल दूसरे सुपर ओवर में अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए रवि बिश्नोई के साथ जाने का साहसिक निर्णय लिया जो सही साबित हुआ। मैच के बाद द्रविड़ ने कहा, मुझे लगता है कि रोहित ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। शायद उन्होंने यह सोचा होगा कि स्पिनर के दो विकेट लेने की संभावना अधिक है। एक ओवर में 12 रन बनाना मुश्किल नहीं होता। विशेषकर जिस तरह की जानदार शॉट लगाने क्षमता अफगानिस्तान के पास है, उसे देखते हुए तो वह…

Read More