- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026
Author: admin
ईरान ने इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक इलाके पर मिसाइल हमलों के तुरंत बाद एक ‘‘जासूसी मुख्यालय और ईरान विरोधी आतंकवादी समूहों के जमावड़े’’ पर हमले किए। ईरान ने सोमवार को यह जानकारी दी। कुर्द क्षेत्रीय सरकार की सुरक्षा परिषद ने एक बयान में कहा कि इन हमलों में चार नागरिक मारे गए और छह लोग घायल हो गए। इराक के पूर्व सांसद मशान अल-जाबौरी की सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार, इनमें से एक हमले में प्रमुख स्थानीय व्यवसायी पेश्रा दिजाई और उनके परिवार के सदस्य मारे गए। उन्होंने बताया…
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान टर्निंग पिचें तैयार नहीं करने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में मेहमान टीम के स्पिनर भी कारगर साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम में चार स्पिनर रखे हैं जिनमें जैक लीच और रेहान अहमद के अलावा अभी तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले टॉम हार्टले और शोएब बशीर शामिल हैं। भारत ने भी 25 जनवरी से शुरू होने वाली श्रृंखला के पहले दो टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविचंद्रन…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले साल भी एजेंसी ने केंद्र सरकार की योजना से जुड़े इस मामले में कम से कम दो बार छापेमारी की थी। सूत्रों ने बताया कि जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के पूर्व मंत्री जोशी से जुड़े परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है। राज्य में हाल…
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगा और यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरुआत होगी। ‘आप’ और कांग्रेस दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 18 जनवरी को होने वाले इस चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन बनाया। दोनों पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं। चड्ढा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन चंडीगढ़ में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरा देगा।…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कार्यकर्ता में खूब जोश का संचार किया। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शुरू दीवार लेखन अभियान के तहत उन्होंने मंगलवार को जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा भगवान पंचायत मंदिर की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया। इसके नीचे स्लोगन लिखे, फिर एक बार मोदी सरकार, इस बार भाजपा चार सौ पार। भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित दीवार लेखन अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अभियान को भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह सफलता की…
उच्चतम न्यायालय ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने 14 दिसंबर 2023 के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी जिसमें मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण अदालत की निगरानी में कराने पर सहमति जतायी गयी थी। हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद परिसर में ऐसी निशानियां हैं जिससे पता चलता है कि यह एक वक्त में मंदिर था पीठ ने कहा कि कुछ कानूनी मुद्दे खड़े…
ओडिशा में पुरी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है और जगन्नाथ मंदिर के कलेवर को समेटकर वैश्विक स्तर का बनाया जा रहा है। पुरी रेलवे जंक्शन अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन के बाद देश का दूसरा जंक्शन का जिसका पुनर्निर्माण किसी मंदिर की थीम पर किया जा रहा है। यह जंक्शन जुलाई 2025 तक शानदार और नए रंग-रूप में बन कर तैयार हो जाएगा। केंद्र के मोदी सरकार अमृतकाल में अमृत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1300 रेलवे जंक्शनों का पुनर्निर्माण करवा रही है। इन स्टेशनों का पुनर्निर्माण सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते…
भारत-बांग्लादेश की सीमा पर मवेशियों और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में जुटे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पास अब एक दूसरी प्रतिरोधक क्षमता भी होगी जिसे 60,000 से अधिक औषधीय पौधों की एक मोटी बाड़ और 40 ‘मधुमक्खी बॉक्स’ (मधुमक्खी पेटिका) के जरिये तैयार किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित तीन किलोमीटर लंबी बाड़युक्त सीमा के पास से सटे क्षेत्रों में यह दूसरी प्रतिरोधक पंक्ति तैयार की जाएगी। ‘बाड़ पर मधुमक्खी का छत्ता’ (बीहाइव्स ऑन द फेंस) को पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार के ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के हिस्से…
मणिपुर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सवाल किया कि क्या ये रैलियां करके राजनीति करने का समय है। पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा सरकार का नेतृत्व करने वाले सिंह ने यह भी पूछा कि क्या गांधी मणिपुर में बेहतर हो रही स्थिति में गड़बड़ी करने आए हैं। देश के पूर्वी क्षेत्र से पश्चिम तक गांधी की दो महीने से अधिक लंबी यात्रा 110 जिलों से गुजरने के बाद मार्च में मुंबई में समाप्त होगी। मुख्यमंत्री ने इंफाल में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं के…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
