इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में उसकी पत्नी निकिता के परिवार वालों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। उक्त आदेश न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए पारित किया। मालूम हो कि मानव के ससुर नृपेंद्र कुमार शर्मा, सास पूनम शर्मा और दोनों सालियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में 6 मार्च को याचिका दाखिल की थी। इस पर बुधवार यानी 12 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मानव के पिता नरेंद्र शर्मा की ओर से अधिवक्ता ने मानव शर्मा के सुसाइड की लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग प्रस्तुत की, जिसके बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। अब आरोपी पत्नी निकिता भी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंच सकती है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

