देश के प्रमुख एफएमसीजी ग्रुप बीएल एग्रो की सहायक कंपनी लीड्स जेनेटिक्स गायों की नस्ल सुधार पर एक बड़ा रिसर्च कर रही है। ब्राजील की तरह अगर भारत में भी ये शोध सफल हुआ तो देश में एक बार फिर दूध की गंगा बहेगी। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत गायों की ऐसी नस्ल विकसित की जा रही है, जो एक दिन में तकरीबन 40 लीटर तक दूध देगी। यूपी के बरेली में “बीएल कामधेनु फॉर्म्स” पर सोमवार को दो दिवसीय “कैटल जीनोमिक्स शिखर सम्मेलन” में बीएल एग्रो के चेयरमैन डॉ. घनश्याम खंडेलवाल ने “लीड्स जेनेटिक्स” में 1500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। निवेश का मकसद जेनेटिक्स और रि-प्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेटेड करते हुए 360-डिग्री सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करना है, जिससे देश में पशु प्रजनन और अंततः डेयरी उद्योग में सुधार लाया जा सके। इस मॉडल को महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी लागू करने के प्रयास जारी हैं।
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

