भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने 91 गेंदों पर 93 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। कोहली शतक से महज 7 रन से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।चेज मास्टर के नाम से मशहूर कोहली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की मजबूत साझेदारी की। इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट पर 77 रन जोड़े। कोहली के इस उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

