उप्र. विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़े फेरबदल की तैयारी तेज कर दी है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल जोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में संगठन में जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और नए चेहरों को प्रमुख जिम्मेदारियां देने की रणनीति पर मंथन हुआ। हालांकि संगठनात्मक नियुक्तियों की अंतिम सूची पर अब 22 मई को होने वाली अगली बैठक में मुहर लग सकती है।
Keep Reading
Add A Comment

