ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल सेवाओं के दौरान उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले तरीकों के खिलाफ केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण ने IndiGo, Zepto, Physics Wallah, BookMyShow, FirstCry और SpiceJet समेत नौ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल को लेकर जुर्माना लगाया है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने राज्यसभा में दिए लिखित जवाब में यह जानकारी दी। सरकार के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसे ऑनलाइन इंटरफेस के इस्तेमाल को रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई बढ़ाई गई है, जो उपभोक्ताओं के खरीदारी या सब्सक्रिप्शन से जुड़े फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं।

