लखनऊ: जुलाई 29, 2024 उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए अरौल सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले में डॉ. सोनेलाल पटेल एजुकेशन सेंटर अरौल की प्रबंधक कृष्णा पटेल और स्कूल प्रिंसिपल दीपा निगम को हादसे में लापरवाही का आरोपी मानते हुए पूरक चार्जशीट दाखिल की गई है. इस मामले में पुलिस वैन चालक, ट्रक चालक और लोडर चालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी. 8 फरवरी 2024 को दोपहर लगभग 3 बजे सरैया दस्तम खां गांव के पास डॉ. सोनेलाल पटेल एजुकेशन सेंटर के बच्चों को घर छोड़ने जा रही ओमिनी वैन खड़े ट्रक से टकरा गई थी. जिसमें दो बच्चों यश तिवारी व निष्ठा की मौत हो गई थी. पुलिस ने यश तिवारी के पिता आलोक कुमार तिवारी की तहरीर पर अरौल थाने में 9 फरवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज की थी.
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

