मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज के तेलियरगंज चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य और पूर्व सांसद महाशय मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह नोट कर लें कि देश की आजादी के लिए केवल नेहरू जी ही नहीं, बल्कि मसुरियादीन पासी भी जेल गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों को सम्मान देकर ही समाज आगे बढ़ सकता है और भाजपा सरकार गुमनाम कर दिए गए नायकों की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशय मसुरियादीन पासी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और आजादी की अलख जगाने के लिए जेल गए। उन्होंने अपने जीवन के करीब नौ वर्ष जेल में बिताए। रिहाई के बाद भी वह जन-जागरण के काम में जुटे रहे। योगी ने कहा कि इतिहास के कालचक्र ने ऐसे महापुरुषों को विस्मृत कर दिया था, लेकिन विकास और विरासत पर विश्वास करने वाली भाजपा सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को भुलाने नहीं देगी।
उन्होंने कहा कि महाशय मसुरियादीन पासी का सम्मान करना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान है। उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रतिमा का अनावरण किया गया है और इस सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
Trending
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद

