मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की संकल्पना का साकार रूप देश के हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कभी बीमारू कहलाने वाले राज्य आज देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है।
योगी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी चुनौतीपूर्ण माना जाने वाला बस्तर अब राष्ट्रीय नीति-निर्धारण की मुख्यधारा का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सहकारी संघवाद पर आधारित टीम भारत का विजन दिया है और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिषदें इसे मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं।

