उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ भीषण गर्मी ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कम से कम 13 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिससे राज्य में तेज हीट पैटर्न बनने के संकेत मिल रहे हैं। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुरादाबाद में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लखीमपुर खीरी में 26.4 डिग्री, हमीरपुर में 26.2 डिग्री और फतेहगढ़ में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। देश के सबसे गर्म शहरों की सूची में भी उत्तर प्रदेश के कई शहर शामिल रहे। बांदा 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद प्रयागराज 43.7 डिग्री के साथ चौथे स्थान पर और सुल्तानपुर 43.3 डिग्री के साथ छठे स्थान पर रहा। वाराणसी (बीएचयू) में 43.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जिससे यह आठवां सबसे गर्म शहर रहा, जबकि आगरा में 43 डिग्री तापमान के साथ नौवां स्थान दर्ज किया गया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट

