उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से जनहानि, पशुहानि तथा आर्थिक नुकसान का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि अथवा अन्य वर्षाजनित घटनाओं से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का तत्काल आकलन कर प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

