घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान और अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू बाजारों को समर्थन मिला है। विदेशी पूंजी के प्रवाह ने भी घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख को मजबूती दी।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 272.87 अंक चढ़कर 76,537.20 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 69.15 अंक की बढ़त के साथ 23,921.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही।
Keep Reading
Add A Comment

