उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत सहायकों को दोहरी खुशखबरी देते हुए बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि अब पंचायत सहायकों को उनके पद से प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे इसके साथ ही उन्हेंने कहा कि अब पंचायत सहायकों 9000 रुपए मानदेय मिलेगा।
यह घोषणा ओपी राजभर ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की बाद की है। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ओपी राजभर ने बताया, अगर पंचायत सहायकों को हटाना है तो जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी बनागी जो जांच के बाद फैसला करेगी।

