उत्तर प्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी की आग में जल रहा है। बृहस्पतिवार को भी लोगों को तपती धूप और लू ने खूब परेशान किया। प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। बांदा में पारा 47.6 डिग्री तक चढ़ गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। तेज पुरवाई के कारण हीट इंडेक्स बढ़ने से गर्मी और भी असहनीय हो गई।मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 23 अन्य जिलों में भी अत्यधिक गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट है। कई जगहों पर रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने वाला है।
Keep Reading
Add A Comment

