इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रियाद से आए दो यात्रियों के पास से चॉकलेट के पैकेटों में छिपाकर लाया गया 396 ग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों यात्रियों को ”स्पॉट प्रोफाइलिंग” के आधार पर ग्रीन चैनल पर रोका गया। जांच के दौरान दोनों यात्रियों के सामान को एक्स-रे परीक्षण के लिए भेजा गया। बयान में कहा गया कि स्कैनिंग के दौरान यात्रियों के चॉकलेट के पैकेटों के भीतर ”संदिग्ध तस्वीरें” दिखाई दीं, जिसके बाद सोने का पाउडर छिपाए जाने की आशंका के चलते पैकेट जब्त कर विस्तृत जांच के लिए भेजे गए।
Keep Reading
Add A Comment

